तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला रोजगार योजना को अपनी योजना की कॉपी बताया है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की योजना केवल चुनाव तक ही महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी, बाद में अड़ंगा लगेगा. तेजस्वी ने चुनाव आयोग की बिहार में वोटर सूची और ईवीएम जांच पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की आलोचना की.