बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच SIR प्रक्रिया को लेकर तीखी बहस और नोकझोंक जारी है. तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि उनको केवल कूद-कूदकर बोलना आता है. बुधवार को तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच भी SIR प्रक्रिया पर विवाद और तीखी बहस हुई थी.