तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से नामांकन के लिए अपनी दादी मरछिया देवी की तस्वीर साथ लेकर पहुंचे. तेज प्रताप ने कहा कि उनकी दादी उनके लिए सबसे ऊपर हैं, उनका आशीर्वाद उनके साथ है. तेज प्रताप ने कहा कि मां-बाप, गुरु और दादी के आशीर्वाद से कोई चुनौती उन्हें रोक नहीं सकती.