बिहार के सारण जिले के सोनपुर में 4200 एकड़ क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण होगा. एयरपोर्ट का रनवे लगभग 5.5 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें एयरबस ए-380 जैसे बड़े विमान भी सुरक्षित उतर सकेंगे. परियोजना को बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दी है और इसे 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.