महेंद्रपुर गांव की रुचि सिंह ने UPSC परीक्षा में देश में एक सौ इकहत्तरवां स्थान प्राप्त किया है. रुचि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा BR-DAV पब्लिक स्कूल से ली और दिल्ली के DPS आरके पुरम से इंटरमीडिएट पास किया. उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी उत्तीर्ण की.