बिहार में इस साल अतिवृष्टि और मौसम की मार से धान, गेहूं, मक्का और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है 12 जिलों के 111 प्रखंडों में लगभग दो लाख छह हजार हेक्टेयर जमीन की फसलों को तीस प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है मुआवजा राशि वितरण में देरी और सर्वे में बाधा के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है और उनकी चिंता बढ़ी है