फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने एक ही दिन में चालीस से अधिक लोगों को काटा है घायलों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं, जिनका इलाज पटना एम्स, पीएचसी और निजी नर्सिंग होम में चल रहा है गोविंदपुर, नया टोला, बाल्मी समेत कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों का झुंड लगातार लोगों पर हमला कर रहा है