बिहार के सोनपुर के सबलपुर में पिछले एक महीने से बाढ़ और कटाव के कारण कई घर गंगा नदी में समा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों को अभी तक कोई प्रभावी सहायता नहीं मिली है. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर आर्थिक मदद और खाने-पीने का प्रबंध किया है.