सांसद पप्पू यादव को 2017 के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है. जमानत मिलने के बावजूद अन्य मामलों में कानूनी प्रक्रिया जारी होने के कारण उनकी रिहाई संभव नहीं हो सकी है. कोतवाली वाले मामले में प्रोडक्शन वारंट के तहत उनकी अदालत में पेशी सुनिश्चित की गई थी.