समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर अंचल में डोनाल्ड ट्रंप नाम से निवास प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया. आवेदन संख्या BRCCO/2025/17989735 के तहत 29 जुलाई को यह आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसका पता ग्राम हसनपुर था. आयोग के मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान के दौरान यह मामला सामने आया. इसे प्रक्रिया बाधित करने का प्रयास माना गया.