सांसद पप्पू यादव ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने हमेशा वैचारिक राजनीति की, कभी व्यक्तिगत हमला नहीं किया. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अच्छे कामों में साथ दिया, बावजूद इसके उन पर अचानक केस लगाए जा रहे हैं. पप्पू यादव ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामले आंदोलन और आचार संहिता से जुड़े हैं, कोई आपराधिक मामला नहीं है.