बिहार के मसनाडीह स्टेशन की स्थिति बुरी है, बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. प्लेटफार्म को तोड़कर मिट्टी के टीले में बदल दिया गया है. स्थानीय यात्रियों ने स्टेशन की बदहाली को लेकर चिंता जताई है. यात्री मूलभूत सुविधाएं और प्लेटफॉर्म की मरम्मत की मांग कर रहे हैं.