बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होना है और सभी राजनीतिक दल प्रचार में व्यस्त हैं. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दानापुर में रोड शो कर महागठबंधन की जीत का दावा किया है. लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार जा रहे हैं और तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे.