बिहार की नई सरकार गठन से पहले जेडीयू-बीजेपी के बीच गृह विभाग को लेकर राजनीतिक खींचतान की चर्चा तेज हो गई है. गृह विभाग राज्य की कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. जेडीयू के नीरज कुमार ने गठबंधन में किसी विवाद से इनकार करते हुए सभी फैसलों को आपसी सहमति से लेने की बात कही.