बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुष्टि की है कि कोई भी पाकिस्तानी आतंकी बिहार में प्रवेश नहीं कर पाया है. पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी आतंकी दुबई से काठमांडू पहुंचे और वहां से सीधे मलेशिया के लिए रवाना हो गए. सुरक्षा एजेंसियों के पास तीनों के पासपोर्ट विवरण मौजूद हैं, जिससे उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है.