परबत्ता विधानसभा सीट 1951-52 से अस्तित्व में है और पहली जीत सोशलिस्ट पार्टी के कुमार त्रिबेनी कुमार को मिली. 1957 और 1962 में कांग्रेस की लक्ष्मी देवी परबत्ता सीट से लगातार चुनाव जीती. 1969 में सतीश प्रसाद सिंह पांच दिन के मुख्यमंत्री बने, वे परबत्ता विधानसभा से ही थे.