कटिहार जिले में नदियों के उफान से कई गांव जलमग्न हो गए हैं और लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत के 16 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हैं, विशेषकर मेदनीपुर गांव में स्थिति गंभीर है बाढ़ का पानी घरों में घुस चुका है, लोग तिरपाल, नाव और ऊंचे स्थानों पर शरण लेकर जीवन यापन कर रहे हैं