दिल्ली और बिहार पुलिस ने मिलकर वैशाली के हत्याकांड के फरार आरोपी नीलेश कुमार को रोहिणी से गिरफ्तार किया. नीलेश ने 2023 में हाजीपुर में अपने चाचा की ज़मीन विवाद के चलते गोली मारकर हत्या की थी. हत्या के बाद नीलेश लगातार ठिकाना बदलता रहा और मोबाइल कम इस्तेमाल कर पुलिस से बचता रहा.