मंत्री अशोक चौधरी की प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी डिग्री की शैक्षणिक योग्यता पर गंभीर सवाल उठे हैं. शिक्षा विभाग ने अशोक चौधरी की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाकर उनकी पीएचडी डिग्री की जांच के आदेश दिए हैं. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस मामले की प्रारंभिक समीक्षा के बाद इसे संबंधित कमीशन को जांच के लिए सौंपा है.