नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे और समारोह पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित होंगे. शपथ ग्रहण में 11 वीवीआईपी शामिल होंगे जिनमें गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रमुख हैं.