राजधानी पटना के पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या की साजिश बिहार की जेल में ही रची गई थी. शेरू सिंह के एक गुर्गे ने चंदन मिश्रा की हत्या की योजना बनाई, जिसके बारे में शेरू ने पूछताछ में खुलासा किया है. बिहार और पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने पुरुलिया जेल में शेरू सिंह से गहन पूछताछ की है, जांच अभी जारी है.