पटना में बीजेपी नेता गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना ट्विन टॉवर के पास हुई जब खेमका अपने घर लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि खेमका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बिहार में यह पहली हत्या नहीं, कुछ महीने पहले मुजफ्फरपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर की भी हत्या की गई थी.