बिहार के गयाजी जिले के बतसपुर गांव में चार वर्षों से गोबर गैस प्लांट से घरेलू गैस की आपूर्ति हो रही है इस गांव में हर घर के बाहर गैस मीटर लगाया गया है जिससे गैस की खपत का सही हिसाब रखा जाता है प्लांट में जमा गोबर से गैस निकलने के बाद बचा अवशेष जैविक खाद के रूप में किसानों को दिया जाता है