बिहार विधानसभा और विधान परिषद में राबड़ी देवी से जुड़े मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई. विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में जवाब देने से बच रही है और सदन को गुमराह कर रही है. विधान परिषद में मंत्री अशोक चौधरी और राजद नेता सुनील कुमार सिंह के बीच बहस हाथापाई तक पहुंच गई.