रोहतास जिले के मठिया गांव में तिलक समारोह से लौटने के बाद पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है मृतकों में मठिया, बड़की सबदला, गरहथा गांव के निवासी और दो बावर्ची शामिल हैं जिनकी मौत अलग-अलग स्थानों पर हुई ग्रामीणों में जहरीले पेय पदार्थ सेवन की अफवाहें फैल रही हैं, जबकि मृतकों के परिजन मौत के अन्य कारण बता रहे हैं