बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम लोगों के लिए राज्य का खजाना खोल दिया है. पिछले एक महीने में मुख्यमंत्री ने समाज के लगभग सभी वर्गों के लिए योजनाओं की घोषणा की है. मुफ्त बिजली, पेंशन बढ़ाने और युवाओं को नौकरी-रोजगार से ही 4 करोड़ लोगों को फायदा हो रहा है.