बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने जनता को सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने का प्रस्ताव तैयार किया है. ऊर्जा विभाग ने इस योजना का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है ताकि इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो सके. भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस फैसले को एनडीए सरकार का महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य कदम बताया है.