बिहार में शराब तस्करों ने सरकारी बस का उपयोग कर शराब की बड़ी खेप तस्करी करने की कोशिश की है पटना के दनियावां थाने की पुलिस ने रांची से मुजफ्फरपुर जा रही सरकारी बस से विदेशी शराब बरामद की है पुलिस ने बस की डिग्गी से 282 बोतल विदेशी शराब बरामद कर ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है