बिहार सरकार ने कैबिनेट बैठक में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी है. इस नीति के तहत 100 करोड़ से अधिक निवेश और हजार से ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनियों को जमीन मुफ्त दी जाएगी. फॉर्च्यून 500 कंपनियों को एक रुपये टोकन मनी पर दस एकड़ जमीन देने का विशेष प्रावधान किया गया है.