बिहार के खगड़िया जिले में बाढ़ से लगभग डेढ़ लाख लोग प्रभावित हुए और कई पंचायत जलमग्न हो गई हैं. परबत्ता प्रखंड की एक दर्जन पंचायतों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है, आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र विकल्प है. नवगछिया के इस्माइलपुर बिंदटोली रिंग बांध का हिस्सा टूटने से तीस से अधिक मकान गंगा नदी में समा गए हैं.