मधेपुरा जिले की बिहारीगंज सीट एक सामान्य (अनारक्षित) सीट है और मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में आती है. जनता दल यूनाइटेड ने 2010 से लगातार तीन बार इस सीट पर विजय प्राप्त की है और एनडीए का दबदबा कायम रखा है. बिहारीगंज की अनुमानित जनसंख्या 5 लाख 36 हजार से अधिक और मतदाता संख्या 3 लाख 33 हजार है.