तेजस्वी यादव 16 सितंबर से बिहार अधिकार यात्रा निकालेंगे, जो जहानाबाद से शुरू होगी, वैशाली में खत्म होगी. इस पांच दिवसीय यात्रा का उद्देश्य जनता से संवाद करना और महागठबंधन में अपनी ताकत दिखाना है. यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव 10 जिलों के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और जनसंवाद करेंगे.