NDTV के खास शो “बिहार का चुनावी जायका” में VIP पार्टी के मुकेश सहनी से चटपटी बातचीत हुई. रिपोर्टर ने सहनी से पूछा कि क्या बिहार के नेता इडली की तरह हैं? किसी भी अलायंस के साथ जा सकते हैं? सहनी पहले तो हंसे, फिर कहा कि ऐसी बात नहीं है. सिचुएशन होता है. लेकिन अभी हम विचार से बंधे हुए हैं.