बिहार के मगध क्षेत्र में कुल 26 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें महागठबंधन के पास 19 और एनडीए के पास सात सीटें हैं. मगध क्षेत्र के नवादा जिले में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 2 नवंबर को है, जो चुनावी रणनीति का हिस्सा है. पिछली विधानसभा चुनावों में मगध में एनडीए की स्थिति कमजोर रही, जबकि महागठबंधन ने यहां मजबूत पकड़ बनाई.