बिहार कैबिनेट की पहली बैठक में हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर के विकास समेत 22 एजेंडों को मंजूरी दी गई. महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और अन्य पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल देने के लिए 66.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए. बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र का विकास काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तरह 680 करोड़ रुपये खर्च कर किया जाएगा.