प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा और नवादा की चुनावी सभाओं के बाद पटना में रोड शो किया रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर गांधी मैदान के निकट उद्योग भवन तक विभिन्न मार्गों से गुजरा रोड शो के दौरान जनता ने मोदी जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारों से पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया