बिहार में विधानसभा चुनाव छठ पूजा के बाद होने की संभावना है, ताकि अधिक वोटर मतदान कर सकें. छठ पूजा के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि होने की उम्मीद है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटर लिस्ट 30 सितंबर को जारी की जा सकती है. इसके बाद ही तारीख का ऐलान होगा.