क्या आप भी अपने दुबले-पतले शरीर में मांस भरना चाहते हैं, तो डाइट में इन रेसिपीज को जरूर करें शामिल.
मिक्सी के जार में केला छीलकर डालें, ऊपर से एक गिलास ठंडा दूध और थोड़े से ड्राई फ्रूट्स मिला लें. इसे अच्छे से ब्लेंड करें. आपका गाढ़ा और टेस्टी बनाना शेक तैयार है.
वजन को बढ़ाने के लिए बेस्ट है मैंगो शेक. क्योंकि इसे दूध, आम और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है.
अगर आप नॉन वेज खाते हैं और वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो चिकन एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
अगर आप वेजिटेरियन हैं और वजन बढ़ाने के लिए हेल्दी फूड की तलाश कर रहे हैं तो आप दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो आप बटर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे आप रोटी, दाल और सब्जी में एड कर सकते हैं.