13 जून : 1997 में उपहार सिनेमाघर में लगी थी आग, 'बॉर्डर' फिल्म देखने पहुंचे थे लोग

Story created by Renu Chouhan

13/06/2025

देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

Image Credit : Openart

1290 में खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ. लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया.

Image Credit :Openart

1731 में स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना.

Image Credit: Unsplash

1757 में बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया. उस समय उसके पास 1,000 यूरोपीय और 2,000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं.

Image Credit: Unsplash

1932 में ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने पास रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा.

Image Credit: Unsplash

1940 में देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई. उन्हें जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब के गवर्नर रहे जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया.

Image Credit: X/GautamGambhir

1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे.

Image Credit: X/salman7khurshid

1997 में राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत.

Image Credit: Unsplash

2005 में पॉप स्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी.

Image Credit: X/Mr_Q_Q17

2012 में पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन.

Image Credit: X/tabasumghazanfa

2024 में अजित डोभाल को फिर से देश का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया.

Image Credit: X/ASPANDIT3

और देखें

1 दिन में कितने बाल टूटना नॉर्मल है?

सिर दर्द से मिनटों में आराम देती है ये 1 चीज़, डॉक्टर खुद पीते हैं इसे

ऐसे धोएं कॉपर बोतल, हमेशा नई जैसी रहेगी चमक

नेपाल का शाही परिवार हत्याकांड : प्रिंस ने ही AK-47 से भून डाला पूरा परिवार

Click Here