24 अक्टूबर: आज ही के दिन हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

Story created by Renu Chouhan

24/10/2024

देश-दुनिया के इतिहास में 24 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

Image Credit : Openart

1605 में अकबर के निधन के बाद शहजादे सलीम ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली. इतिहास में उन्हें जहांगीर के नाम से जाना जाता है.

Image Credit : Openart

1775 में भारत के आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर का जन्म.

Image Credit : Openart

1851 में कलकत्ता (अब कोलकाता) और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत.

Image Credit: Unsplash

1914 में महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म. 1954 में महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफी अहमद किदवई का निधन.

Image Credit: Unsplash

1921 में देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म. ‘‘कॉमन मैन'' के जरिए देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी.

Image Credit: Unsplash

1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया.

Image Credit: X/sachin_rt

1984 में भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत. पहली मेट्रो कलकत्ता (कोलकाता) में चलाई गई और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आई.

Image Credit: Unsplash

1997 में केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई. बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देशभर में रोक लगाई गई और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया.

Image Credit: Unsplash

2003 में ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी. इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी.

Image Credit: Unsplash

2004 में ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया. 2013 में सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन.

Image Credit: Unsplash

2023 में पश्चिमी कांगो में नौका में आग लगने से 16 लोगों की मौत. 2022 में म्यामां में जातीय समूह के समारोह के दौरान सेना के हवाई हमलों में 80 लोगों की मौत.

Image Credit: Unsplash

और देखें

2025 से शुरू दुनिया का अंत, पढ़िए बाबा वैंगा की 10 डराने वाली भविष्यवाणियां

रातों रात आखिर पूरी दुनिया में क्यों छाई ये पाकिस्तानी मॉडल?

ऐसे व्यक्ति जीवन में कभी नहीं होते सफल

प्याज़ काटने पर क्यों आते हैं आंसू?

Click Here