2 मार्च : ‘भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू का निधन
Story created by Renu Chouhan
02/3/2025 देश-दुनिया के इतिहास में 2 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
Image Credit : Openart
1498 में पुर्तगाली यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचा.
Image Credit: Openart
1807 में अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास किया, जिससे देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी गई. इसे दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में अहम कदम माना जाता है.
Image Credit: Unsplash
1949 में 2 मार्च का दिन सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है. वह राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थीं.
Image Credit: X/ashokgehlot51
1969 में ब्रिटेन के सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी. बताया गया कि विमान को 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता है.
Image Credit: Unsplash
1991 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उप मंत्री रंजन विजयरत्ने सहित कुल 19 लोगों की मौत.
Image Credit: Unsplash
2008 में पाकिस्तान के डेरा आदमखेल में स्थानीय आतंकवादियों के खिलाफ बल के गठन पर विचार के लिए बुलाई गई कबीलों के बुजुर्गों की बैठक में बम फटने से 42 लोगों की मौत और 58 घायल.
Image Credit: Unsplash
और देखें
नागा साधु क्या खाते हैं?
सिर दर्द से मिनटों में आराम देती है ये 1 चीज़, डॉक्टर खुद पीते हैं इसे
शरीर में मैग्नीशियम की कमी से होती हैं ये 10 बीमारियां
सुबह पढ़ लें ये गौतम बुद्ध की कही ये 10 बातें, पूरा दिन रहेगा अच्छा
Click Here