भगवान शिव के प्रसिद्ध 4 महामंत्र, इस शिवरात्रि पाठ करना न भूलें

Story created by Renu Chouhan

25/2/2025

महाशिवरात्रि का मौका है और ऐसे में हर तरफ शिव भक्त आराधना कर रहे हैं.

Image Credit: Pixabay

इसी के साथ भक्त शिव मंत्रों का जाप भी कर रहे हैं. और ये शिव मंत्र को कोई आम नहीं बल्कि मन को शांति देने वाले हैं.

Image Credit: Pixabay

अगर आप भी इस भागती जिंदगी से थोड़ा सा ब्रेक चाहते हैं तो महाशिवरात्रि ही नहीं उसके बाद भी हर दिन इन मंत्रों का जाप करें.

Image Credit: Pixabay

इन मंत्रों के जाप के जरिए आप 10 से 15 मिनट रोज़ाना मेडिटेशन कर पाएंगे.

Image Credit: Pixabay

1. ॐ नमः शिवाय - भगवान शिव का यह सबसे लोकप्रिय शिव मंत्र है और इसका अर्थ है "मैं शिव को नमन करता/करती हूं."

Image Credit: Pixabay

2. महामृत्युंजय मंत्र - “ओम त्रंर्यबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टि वर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धानाथ मृत्योर्मुक्षिय मामृतात।।

Image Credit: Pixabay

मृत्यु के भय से बचने के लिए इस शक्तिशाली मंत्र का पाठ किया जाता है. गंभीर बीमारी व जीवन और मृत्यु की परिस्थितियों के दौरान इस शक्तिशाली शिव मंत्र का जाप भक्तों को नकारात्मक परिणामों से बचा सकता है.

Image Credit: Pixabay

3. शिव गायत्री मंत्र - ‘‘ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहिं तन्नो रुद्रा प्रचोदयात्''

Image Credit: Pixabay

गायत्री मंत्र को हिन्दू धर्म में सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है. अतः भगवान शिव के गायत्री मंत्र की शक्ति अनंत है. भगवान शिव को प्रसन्न करने और मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का जाप करें.

Image Credit: Pixabay

4. शिव ध्यान मंत्र - ‘‘करचरणकृतं वा कायजं कर्मजं वा श्रवणनयनजं वा मानसं वा पराधं। विहितं विहितं वा सर्व मेतत् क्षमस्व जय जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो ॥''

Image Credit: Pixabay

भगवान शिव का यह मंत्र आपके सभी पापों के लिए भगवान शिव से क्षमा दिलाता है.

Image Credit: Pixabay

और देखें

हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन-सा है?

दाल से बनने वाली 8 प्रोटीन से भरपूर डिशेज

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर घर पर शिव पूजा कैसे करें?

Click Here