25 अप्रैल : 1982 में दूरदर्शन हुआ रंगीन
  Story created by Renu Chouhan
 25/04/2025                देश-दुनिया के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
  Image Credit : Openart
                1809 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
 Image Credit: Unsplash
                1867 में जापान की राजधानी तोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई.
 Image Credit: Unsplash
                2015 में नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई. राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ.
 Image Credit: Unsplash
                1954 में बेल लैब्स ने न्यूयॉर्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की.
 Image Credit: Unsplash
                1953 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं. इन दोनों वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
 Image Credit: Unsplash
                2021 में पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का कोविड के कारण निधन.
 Image Credit: Unsplash
                1980 में अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए. ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई.
 Image Credit: Unsplash
                1982 में दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई.
 Image Credit: Unsplash
                1983 में जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उसने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था. डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए.
 Image Credit: Unsplash
                1989 में इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत. यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत.
 Image Credit: Unsplash
                2010 में भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की.
 Image Credit: Unsplash
                2013 में ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला.
 Image Credit: Unsplash
                2021 में इराक में बगदाद के कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, 82 लोगों की मौत.
 Image Credit: Unsplash
                2023 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन.
 Image Credit: X/ch_aarezkhan
            और देखें
  1 दिन में कितने बाल टूटना नॉर्मल है?
  सिर दर्द से मिनटों में आराम देती है ये 1 चीज़, डॉक्टर खुद पीते हैं इसे
  ऐसे धोएं कॉपर बोतल, हमेशा नई जैसी रहेगी चमक
  सुबह पढ़ लें ये गौतम बुद्ध की कही ये 10 बातें, पूरा दिन रहेगा अच्छा
          Click Here