10 मई का इतिहास :  पानीपत की लड़ाई जीत आगरा पहुंचा बाबर

Story created by Renu Chouhan

10/05/2025

देश-दुनिया के इतिहास में 10 मई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

Image Credit : Openart

1526 में पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद बाबर ने देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा.

Image Credit: Openart

1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत. मेरठ की तीनों रेजीमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच किया. इसमें मह‍िलाओं ने भी सहयोग दिया. ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी.

Image Credit: Openart

1916 में नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया.

Image Credit: Unsplash

1993 में संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं.

Image Credit: Unsplash

1994 में रंगभेद को समाप्त करने की मुहिम में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने. एफ डब्ल्यू डी क्लार्क के साथ उन्हें 1993 में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया.

Image Credit: Unsplash

1995 में दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत.

Image Credit: Unsplash

2023 में नाइजीरिया में नौका पलटने से बच्चों समेत 15 लोगों की मौत.

Image Credit: Unsplash

2024 में ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा दोहा में संपन्न दोहा डायमंड लीग मीट भाला फेंक स्पर्धा में 88.36 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

Image Credit: X/SunielVShetty

और देखें

1 दिन में कितने बाल टूटना नॉर्मल है?

सिर दर्द से मिनटों में आराम देती है ये 1 चीज़, डॉक्टर खुद पीते हैं इसे

ऐसे धोएं कॉपर बोतल, हमेशा नई जैसी रहेगी चमक

सुबह पढ़ लें ये गौतम बुद्ध की कही ये 10 बातें, पूरा दिन रहेगा अच्छा

Click Here