एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में बच्चों को जरूर बताएं ये बातें

Story created by Renu Chouhan

15/10/2024

अपने बच्चों को हर पेरेंट अच्छी बातें और अच्छी कहानियां बताना चाहता है. इसके लिए ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से बेहतर शख्सियत और कोई हो ही नहीं सकती.

Image Credit: X/TandonRaveena

आज आपको यहां एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में ऐसी बाते बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों को जरूर बताएं.

Image Credit: X/KTRBRS

1. एपीजे अब्दुल कलाम काफी गरीब परिवार से थे, इसीलिए वो अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए अखबार बांटने का काम किया करते थे.

Image Credit: X/BJP4India

2. उन्होंने कभी भी पैसों की तंगी को अपनी पढ़ाई के बीच नहीं आने दिया. उन्होंने इंजीनियर की डिग्री ली.

Image Credit: X/ajay_mlnanda

3. इतना ही नहीं, 15 अक्टूबर 1931 में जन्मे अब्दुल कलाम को पढ़ना इतना पसंद था, उन्हें एक या दो नहीं बल्कि 48 यूनिवर्सिटीज़ से डॉक्टरेट की उपाधियां मिली थीं.

Image Credit: Instagram/apj.abdulkalam_

4. आगे चलकर उन्होंने ISRO में वैज्ञानिक की भूमिका निभाई, अंतरिक्ष कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने की वजह से उन्हें 'मिसाइल मैन' भी कहा गया.

Image Credit: Instagram/apj.abdulkalam_

5. एपीजे अब्दुल कलाम को विद्यार्थियों से बहुत प्रेम था, इसीलिए उनके जन्मदिन को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के तौर पर मनाने का निर्णय लिया.

Image Credit: X/ReddySudhakar21

6. वहीं,  स्विटज़रलैंड में एपीजे अब्दुल कलाम की याद में 26 मई को साइंस डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है.

Image Credit: Instagram/apj.abdulkalam_

7. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी आत्मकथा 'विंग्स ऑफ़ फ़ायर' खुद लिखी, इसके अलावा उन्होंने इग्नाइटेड माइंड, माय जर्नी औऱ इंडिया 2020 जैसी कई किताबें और लिखीं.

Image Credit: Instagram/apj.abdulkalam_

8. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति बने. यानी 2002 में उन्हें भारत का राष्ट्रपति चुना गया. वो पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जो अविवाहित थे.

Image Credit: Instagram/apj.abdulkalam_

9. अब्दुल कलाम को 1981 में पद्म भूषण, 1990 को पद्म विभूषण और 1997 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

Image Credit: Instagram/apj.abdulkalam_

10. 27 जुलाई 2015 को IIT गुवाहाटी में एक प्रोग्राम के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया.

Image Credit: X/DRDO_India

और देखें

रतन टाटा के कंधों पर हाथ रखे ये लड़का कौन है?

तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है... रतन टाटा के 15 'अनमोल' कोट्स

रतन टाटा की अनदेखी तस्वीरें

एपीजे अब्दुल कलाम के ये 10 विचार जगा देंगे आपमें नई उम्मीद

Click Here