12 जून : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी पाया
Story created by Renu Chouhan
12/06/2025 देश-दुनिया के इतिहास में 12 जून की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
Image Credit : Openart
1929 में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों के जुल्म का शिकार बनी यहूदी लड़की एनी फ्रेंक का जन्म. नाजियों की कैद के दौरान लिखी गई एनी की डायरी को बाद में किताब के रूप में छापा गया, जिसे दुनियाभर में खूब शोहरत मिली.
Image Credit : X/Cultination1
1962 में अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी में स्थित कड़ी सुरक्षा वाले कारागार एलकटराज से तीन कैदी भाग निकले. इस जेल को सुरक्षा के हिसाब से अभेद्य माना जाता था और यहां सबसे गंभीर अपराधों वाले कैदियों को रखा जाता था.
Image Credit: Unsplash
1964 में अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई करने वाले अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला को सरकार के खिलाफ साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रक़ैद की सजा.
Image Credit: Unsplash
1972 में महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी जी तेंदुलकर का निधन.
Image Credit: Unsplash
1975 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया और उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया.
Image Credit: X/Rahugandhi
1998 में भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय.
Image Credit: Unsplash
2002 में बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत. इस दिवस का मकसद लोगों में बालश्रम को लेकर जागरूकता फैलाना था.
Image Credit: Unsplash
2007 में ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली.
Image Credit: Unsplash
2024 में कुवैत में भीषण आग से कई भारतीयों समेत 49 लोगों की मौत.
Image Credit: Unsplash
और देखें
1 दिन में कितने बाल टूटना नॉर्मल है?
सिर दर्द से मिनटों में आराम देती है ये 1 चीज़, डॉक्टर खुद पीते हैं इसे
ऐसे धोएं कॉपर बोतल, हमेशा नई जैसी रहेगी चमक
नेपाल का शाही परिवार हत्याकांड : प्रिंस ने ही AK-47 से भून डाला पूरा परिवार
Click Here