श्रीलंका vs भारत, तीसरा टी-20 Cricket Score
श्रीलंका vs भारत, 2021 - T20 Scoreboard
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचवाणिदु हसरंगा14(9)&4/9(4)
-
-
प्लेयर ऑफ द सीरीजवाणिदु हसरंगा
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| ऋतुराज गायकवाड | 14 | 10 | 2 | 0 | 140 |
|
5 आउट!! एलबीडबल्यू!!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु बच गया यहाँ पर| एक और झटका भारत को लगता हुआ| पूरी तरह से ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई टीम इंडिया| अम्पायर्स कॉल निकला यहाँ पर जिसकी वजह से भारत ने एक और विकेट खो दिया| 14 रन बनाकर रुतुराज लौटे पवेलियन| गुगली थी ये गेंद जिसे पैर निकालकर डिफेंड करने गए| टर्न से बीट हुए और गेंद जाकर पैड्स पर लगी| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई जिसके बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने काफी देर सोचा लेकिन अंत में रिव्यु लिया जो उनके पक्ष में नहीं गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद जाकर मिडिल स्टम्प के उपरी हिस्से को लग रही थी| 25/4 भारत| 25/4
|
|||||
| शिखर धवन C | 1 | 0 | 0 | 0 | |
|
0.4 आउट!!! कैच आउट!!! शुरुआती ब्रैक थ्रू श्रीलंका के लिए!! भारत को लगा सबसे बड़ा झटका| अपनी पहली ही गेंद पर कप्तान शिखर धवन बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| दुष्मंथा चमीरा के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को पैर आगे निकालकर डिफेंड करने गए| बॉल टप्पा खाकर बाहर की ओर स्विंग होती हुई बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे स्लिप फील्डर के हाथ में गई| स्लिप में खड़े धनंजया डी सिल्वा ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा एक बेहतरीन लो कैच| फील्डर अम्पायर ने इस कैच से सहमत नहीं दिखे| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि फील्डर के हाथ में पूरी तरह से गई थी बॉल| थर्ड अम्पायर ने भी आउट का ही फ़ैसला सुनाया| 5/1 भारत| 5/1
|
|||||
| देवदत्त पडिक्कल | 9 | 15 | 1 | 0 | 60 |
|
4 आउट!!! रन आउट या एलबीडबल्यू? जी नहीं ये रन आउट तो नहीं बल्कि एलबीडबल्यू ही हो गए| ऐसा लगा कि पहले एलबीडबल्यू से तो बच गए लेकिन रन आउट के रूप में अपना विकेट गंवा बैठे देवदत| टीम इंडिया के पास वैसे ही आज बल्लेबाज़ कम हैं और इस तरह से अगर आप तोहफे में विकेट देकर जायेंगे तो आप सामने वाली टीम को ट्रॉफी के पास जाने का मौका प्रदान कर रहे हैं| स्वीप करने गए थे| पैड्स से लगी गेंद और फाइन लेग की तरफ गई| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| इसी बीच बल्लेबाज़ रन के लिए काफी आगे भी आ गए थे तो रन आउट का भी मौका बन गया लेकिन उससे अब कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अम्पायर ने उन्हें पहले ही प्लम्ब एलबीडबल्यू दे दिया था| 23/2
|
|||||
| संजू सैमसन Wk | 3 | 0 | 0 | 0 | |
|
4.4 आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका| मेज़बान टीम ने पूरी तरह से मेहमान टीम को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया| वनिन्दु हसरंगा ने अपने पहले ही ओवर में हासिल किया विकेट| संजू सैमसन भी बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौट गए| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बैकफुट से लेग साइड की ओर खेलने गए| संजू ने टर्न के लिए शॉट लगाना चाहा था लेकिन गेंद सीधी रही और बल्ले को मिल सकती हुई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| श्रीलंका के द्वारा काफी कसी हुई गेंदबाज़ी देखने को मिल रही हैं यहाँ पर| 24/3 भारत| 24/3
|
|||||
| नितीश राणा | 6 | 15 | 0 | 0 | 40 |
|
9 आउट!! कैच आउट!!! ओहोहो!!! ये दासुन शनाका थे या कोई चिड़िया? मैदान में एक पक्षी की तरफ उड़ता हुआ कप्तान और क्या कमाल का कैच पकड़ा अपनी ही गेंदबाज़ी पर अपने बाएँ ओर| राणा को भी यकीन नहीं हो रहा कि ये कैच कैसे लपक लिया गया| आज श्रीलंकाई टीम का दिन है और वो साफ़ नज़र आ रहा है| बल्लेबाज़ के मन में ही डिफेंड करने का इरादा था, हलके हाथों से खेलकर रन चुराना चाहते थे| धीमी गति से आई गेंद जिसे मिड ऑन की तरफ चिप करते हुए रन भागना चाहा लेकिन बल्लेबाज़ और रन के बीच दासुन आये और हवा में जाती उस गेंद को अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर एक हाथ से लपक लिया| वाह जी वाह!! क्या कमाल का क्रिकेट देखने को मिल रहां है यहाँ पर| 36/5 भारत| 36/5
|
|||||
| भुवनेश्वर कुमार | 16 | 32 | 0 | 0 | 50 |
|
14.5 आउट!!! कैच आउट!!! एक और बेहतरीन कैच श्रीलंका के कप्तान के द्वारा देखने को मिला| वनिन्दु हसरंगा के हाथ लगी तीसरी विकेट| भुवनेश्वर कुमार 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को कवर्स की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला| हवा में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद मेज़बान टीम के कप्तान दासुन शनाका जिन्होंने पहला कैच तो अपने बाँए हाथ से पकड़ा था तो ये कैच को अपने दांए हाथ से पकड़कर भारत को एक और झटका दिया| 55/6 भारत| 55/6
|
|||||
| कुलदीप यादव | 23 | 28 | 0 | 0 | 82.14 |
|
|||||
| राहुल चाहर | 5 | 5 | 1 | 0 | 100 |
|
16 आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट भारत का गिरता हुआ, श्रीलंका मुकाबले को अपनी पकड़ में कर चुकी है अब| शॉर्टपिच गेंद को अपर कट करने गए लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| बल्ले के उपरी हिस्से को लगकर कीपर की तरफ हवा में खिल गई गेंद| कीपर ने खुद से उसका कॉल किया और रन हासिल किया| क्या शानदार गेंदबाजी करती हुई मेज़बान टीम, लगता है आज भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ़ पूरी तैयारी के साथ आई थी और उसमें कामयाब भी हो रही है| 62/7 62/7
|
|||||
| वरुण चक्रवर्ती | 2 | 0 | 0 | 0 | |
|
16.4 आउट!!! कैच आउट!!! चौथी सफलता हसरंगा के खाते में जाती हुई| एक और शानदार कैच श्रीलंकाई फील्डर द्वारा| फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार एक हाथ से नहीं बल्कि दो हाथों से लपका गया कैच| वरुण बिना खाता खोले लौटे पवेलियन| टीम इंडिया अब यहाँ से पूरी तरह से पिछड़ गई है| कोई करिश्मा ही उन्हें अब बचा सकता है| पैड्स की गेंद को चिप किया था, हवा में गई गेंद, फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर कैच को लपक लिया| 63/8 भारत| 63/8
|
|||||
| चेतन सकरिया | 5 | 9 | 0 | 0 | 55.55 |
|
|||||
| अतिरिक्त | 3 रन (wd: 3) | ||||
| कुल | 81/8 20.0 (RR: 4.05) | ||||
-
5/10.4 ovशिखर धवन
-
23/24 ovदेवदत्त पडिक्कल
-
24/34.4 ovसंजू सैमसन
-
25/45 ovऋतुराज गायकवाड
-
36/59 ovनितीश राणा
-
55/614.5 ovभुवनेश्वर कुमार
-
62/716 ovराहुल चाहर
-
63/816.4 ovवरुण चक्रवर्ती
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| दुशमंथा चमीरा | 4 | 0 | 16 | 1 | 4 |
| चामिका करुणारत्ने | 2 | 0 | 12 | 0 | 6 |
| रमेश मेंडिस | 2 | 0 | 13 | 1 | 6.50 |
| वाणिदु हसरंगा | 4 | 0 | 9 | 4 | 2.25 |
| अकिला धनंजया | 4 | 0 | 11 | 0 | 2.75 |
| दसुन शनाका | 4 | 0 | 20 | 2 | 5 |
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| अविष्का फर्नांडो | 12 | 18 | 1 | 0 | 66.66 |
|
5.5 आउट!! कैच आउट!! आज लगता है शानदार फॉलो थ्रू कैचों का दिन है| पहली पारी में दासुन शानाका द्वारा ऐसा ही कुछ देखने को मिला था तो अब यहाँ राहुल चहर ने भी वैसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया| पहला झटका श्रीलंका को लगता हुआ| आविश्का 12 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए| पहले से ही रूम बनाकर बड़ा शॉट मारना चाहते थे| जैसे ही लेग स्पिन गेंद आई वो बैकफुट पर रूम बनाने चले गए| टर्न होकर उनसे दूर जाती रही गेंद जिसपर बल्ला चला बैठे| मिस टाइम हुआ और हवा में मिड ऑफ़ की तरफ प्रस्थान कर गई गेंद| जहाँ चहर ने अपने बायें ओर डाईव लगाते हुए दोनों हाथ से हवा में ही गेंद को लपक लिया| 23/1 श्रीलंका, लक्ष्य से भी भी 59 रन दूर| 23/1
|
|||||
| मीनोद भानुका Wk | 18 | 27 | 1 | 0 | 66.66 |
|
8 आउट!! एलबीडबल्यू!!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु हुआ असफल| एक और झटका श्रीलंका को लगता हुआ| राहुल चहर के खाते में दूसरी विकेट| अब दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन की राह लौट गए| क्या अभी भी इस मुकाबले में कुछ ट्विस्ट बाक़ी है? पूरी तरह से गेंद की लाइन और टर्न से चकमा दे दिया| डिफेंड करने गए थे लेकिन बल्ले को मिस करती हुई पैड्स से जाकर टकराई गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसके बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ द्वारा रिव्यु लिया गया जिसके बाद रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद जाकर मिडिल स्टम्प्स को लग रही थी| 35/2 श्रीलंका, 72 गेंदों पर 47 रनों की दरकार| 35/2
|
|||||
| सदीरा समारविक्रमा | 6 | 13 | 0 | 0 | 46.15 |
|
12 आउट!! क्लीन बोल्ड!!! तीन विकेट श्रीलंका के गिरे हैं अबतक और तीनों ही चहर के खाते में गए| इस बार भी अपनी कलात्मक गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| जिस गेंद को आगे खेलना चाहिए था उसे पीछे खेल गए| टॉप स्पिन थी जिससे चकमा खाए और बॉल जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई| भारत अभी भी गेम में बना हुआ है लेकिन उसे कुछ और विकटों की ज़रुरत होगी| 56/3 श्रीलंका, लक्ष्य से अभी भी 26 रन दूर| 56/3
|
|||||
| धनंजया डी सिल्वा | 23 | 20 | 2 | 0 | 115 |
|
|||||
| वाणिदु हसरंगा | 14 | 9 | 1 | 0 | 155.55 |
|
|||||
| अतिरिक्त | 9 रन (lb: 4, wd: 5) | ||||
| कुल | 82/3 14.3 (RR: 5.66) | ||||
-
23/15.5 ovअविष्का फर्नांडो
-
35/28 ovमीनोद भानुका
-
56/312 ovसदीरा समारविक्रमा
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| भुवनेश्वर कुमार | 2 | 0 | 9 | 0 | 4.50 |
| वरुण चक्रवर्ती | 3.3 | 0 | 15 | 0 | 4.28 |
| संदीप वॉरियर | 3 | 0 | 23 | 0 | 7.66 |
| राहुल चाहर | 4 | 0 | 15 | 3 | 3.75 |
| कुलदीप यादव | 2 | 0 | 16 | 0 | 8 |
- स्थान आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो
- मौसम साफ़
- टॉस भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम श्रीलंका ने भारत को 7 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच वाणिदु हसरंगा
- प्लेयर ऑफ द सीरीज वाणिदु हसरंगा
- अंपायर कुमार धर्मसेना, रुचिरा पल्लीयागुरुगे, लिन्डन हनीबल
- रेफ़री रंजन मदुगले