19.5 आउट!! कैच आउट!! श्रीलंका को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! पाथुम निसंका 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! 89 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! अक्षर पटेल के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज लेकर सीधा हवा में ऊँची गई| शॉर्ट कवर से फील्डर भागकर कैच पकड़ने आए लेकिन कीपर ऋषभ पंत ने कॉल करते हुए खुद ही कैच पकड़ा और फिर जश्न मनाने लगे| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 89/1 श्रीलंका| 89/1
70.77%
डॉट बॉल
29.23%
स्कोरिंग शॉट्स
9
बॉल पर बाउंड्री
अविष्का फर्नांडो
96
102
9
2
94.11
एल बी डब्ल्यू बोल्ड रियान पराग
35.3 आउट!! एलबीडबल्यू!! डेड प्लम्ब!! रियान पराग ने 82 रनों की साझेदारी का अंत कर दिया| 96 रनों पर अविष्का फर्नांडो आउट होकर वापिस लौटे हैं| रियान पराग को उनके वनडे क्रिकेट की पहली विकेट मिल गई है| अपने शतक से महज़ 4 रन से चूक गए अविष्का| तीसरी बार नर्वस 90 का शिकार बने हैं| ऑफ़ स्पिन गेंद थी लेकिन फुल लेंथ पर| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए लेकिन लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ रिव्यु लिए बिना ही वापिस लौट गए| 171/2 श्रीलंका| 171/2
45.1%
डॉट बॉल
54.9%
स्कोरिंग शॉट्स
9
बॉल पर बाउंड्री
कुसल मेंडिस
Wk
59
82
4
0
71.95
कॉट शुभमन गिल बोल्ड कुलदीप यादव
48.4 आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ कुसल मेंडिस की पारी 59 रनों पर समाप्त हो गई!! कुलदीप यादव के हाथ लगी पहली विकेट| एक शानदार कैच लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर शुभमन गिल ने किया| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर ने गेंद को अपनी तरफ आता हुआ देखा और कैच पकड़ लिया लेकिन शुभमन गिल अपने संतुलन को बरकरार नहीं रख सके और उनका पिछला पैर बाउंड्री लाइन के अन्दर चला गया| ऐसे में गिल ने बाउंड्री लाइन के अन्दर जाने से पहले बॉल को हवा में उछाल दिया और फिर मैदान में आकर कैच पकड़ा| जिसको थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद आउट करार दिया| 235/7 श्रीलंका| 235/7
52.44%
डॉट बॉल
47.56%
स्कोरिंग शॉट्स
20
बॉल पर बाउंड्री
चरिथ असलंका
C
10
12
0
1
83.33
एल बी डब्ल्यू बोल्ड रियान पराग
38 आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु असफल हो गया| कप्तान तो गए साथ में रिव्यु भी ले गए| एक और सफलता रियान पराग के खाते में दर्ज हुई है| 10 रन बनाकर चरिथ असलंका वापिस लौट गए हैं| ऑफ़ स्पिन गेंद थी| बैक फुट से उसे डिफेंड करने गए| टर्न से बीट हुए और बल्ले को मिस करते हुए सीधा पैड्स को जाकर लग गई गेंद| इसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई और अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने कुछ देर सोचने के बाद रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प को हिट कर रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 183/3 श्रीलंका| 183/3
66.67%
डॉट बॉल
33.33%
स्कोरिंग शॉट्स
12
बॉल पर बाउंड्री
सदीरा समारविक्रमा
1
0
0
0
एल बी डब्ल्यू बोल्ड मोहम्मद सिराज
38.5 आउट!! एलबीडबल्यू!! भारत का रिव्यु हुआ सफल| एक और विकेट का पतन हुआ| मोहम्मद सिराज के हाथ लगी आज की उनकी पहली विकेट| सदीरा समारविक्रमा के नाम एक गोल्डन डक दर्ज हुआ है| सटीक यॉर्कर ने बल्लेबाज़ का काम तमाम कर दिया है| विकटों के बीच डाली गई यॉर्कर गेंद| उसे ब्लॉक करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बल्ले से पहले जूतों पर लगकर फिर बल्ले से संपर्क हुआ| इस बीच एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| भारत के द्वारा रिव्यु लिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद सीधा जाकर विकटों से लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 184/4 श्रीलंका| 184/4
100%
डॉट बॉल
0%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
जनिथ लियानागे
8
12
1
0
66.66
बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर
42.4 आउट!! प्ले डाउन!! श्रीलंका को लगता हुआ एक और झटका!! वॉशिंगटन सुंदर के हाथ लगी पहली विकेट!! जनिथ लियानागे 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर ऑफ स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पिच की ओर देखते रह गए| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद जश्न मनाया| 196/5 श्रीलंका| 196/5
66.67%
डॉट बॉल
33.33%
स्कोरिंग शॉट्स
12
बॉल पर बाउंड्री
दुनिथ वेलालागे
2
3
0
0
66.66
बोल्ड रियान पराग
43.3 आउट!! क्लीन बोल्ड!! रियान पराग ने टी20 में भी डेब्यू करते हुए तीन विकेट हासिल किया था| तो अब वनडे में भी डेब्यू करते हुए रियान ने तीन विकेट हासिल कर लिया है| दुनिथ वेलालागे 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा मिडिल स्टंप्स को जा लगी| आगे की गेंद को पीछे खेल गए| बल्लेबाज़ हैरानी के साथ पिच को देखते रह गए| गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 199/6 श्रीलंका| 199/6
33.33%
डॉट बॉल
66.67%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
कामिंदु मेंडिस
23
19
0
1
121.05
नाबाद
26.32%
डॉट बॉल
73.68%
स्कोरिंग शॉट्स
19
बॉल पर बाउंड्री
महीश थीक्षाना
3
4
0
0
75
नाबाद
50%
डॉट बॉल
50%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
अतिरिक्त
2 रन (lb: 1, wd: 1)
कुल
248/7 50.0 (RR: 4.96)
बल्लेबाज़ी नहीं की
जेफ़री वैन्डर्से, असिता फर्नान्डो
विकेट पतन:
89/1
19.5 ov
पाथुम निसंका
171/2
35.3 ov
अविष्का फर्नांडो
183/3
38 ov
चरिथ असलंका
184/4
38.5 ov
सदीरा समारविक्रमा
196/5
42.4 ov
जनिथ लियानागे
199/6
43.3 ov
दुनिथ वेलालागे
235/7
48.4 ov
कुसल मेंडिस
गेंदबाजी
O
M
R
W
Econ
मोहम्मद सिराज
9
0
78
1
8.66
शिवम दुबे
4
0
9
0
2.25
अक्षर पटेल
10
1
41
1
4.10
वॉशिंगटन सुंदर
8
1
29
1
3.62
कुलदीप यादव
10
0
36
1
3.60
रियान पराग
9
0
54
3
6.00
बल्लेबाज
R
B
4s
6s
SR
रोहित शर्मा
C
35
20
6
1
175
कॉट कुसल मेंडिस बोल्ड दुनिथ वेलालागे
7.1 आउट!! कैच आउट!! कॉट कुसल मेंडिस बोल्ड दुनिथ वेलालागे| बड़े विकेट का पतन हुआ है| इनफॉर्म बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 35 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| विकेट के पीछे कुसल मेंडिस का एक शार्प कैच देखने को मिला है| दुनिथ वेलालागे को मिली उनकी पहली सफलता| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद और वहीँ से घूमी| रोहित उसपर स्लॉग करने गए| बल्ले का आउट साइड एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से बढ़िया कैच पकड़ा गया| तारीफ यहाँ पर कीपर की भी करनी होगी| 53/2 भारत, लक्ष्य से 196 रन दूर| 53/2
40%
डॉट बॉल
60%
स्कोरिंग शॉट्स
2
बॉल पर बाउंड्री
शुभमन गिल
6
14
0
0
42.85
बोल्ड असिता फर्नान्डो
4.3 आउट!! क्लीन बोल्ड!! असिता फर्नान्डो ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई है| शुभमन गिल महज़ 6 रन बनाकर असिता फर्नान्डो का पहला शिकार बने हैं| गुड लेंथ गेंद थी विकेट लाइन पर| बल्लेबाज़ ने उसपर आगे आकर सामने की तरफ शॉट लगाना चाहा| गेंद की लाइन और गति से पूरी तरह से बीट हुए| बल्ला चलाया लेकिन गेंद से संपर्क नहीं हुआ और इनस्विंग होते हुए सीधा जाकर लेग स्टम्प को हिट कर गई गेंद और बूम| खुद से काफी निराश दिखे हैं गिल यहाँ पर| 37/1 भारत| 37/1
71.43%
डॉट बॉल
28.57%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
विराट कोहली
20
18
4
0
111.11
एल बी डब्ल्यू बोल्ड दुनिथ वेलालागे
10.5 आउट!! एलबीडबल्यू!! भारत का रिव्यु हुआ असफ़ल!! ऐसे में विराट कोहली 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! दुनिथ वेलालागे के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में कोहली गेंद की टर्न के लिए खेले लेकिन सीधी रह गई इस वजह से बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद मिडिल और लेग स्टंप के बीच में लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 71/4 भारत| 71/4
66.67%
डॉट बॉल
33.33%
स्कोरिंग शॉट्स
4
बॉल पर बाउंड्री
ऋषभ पंत
Wk
6
9
1
0
66.66
स्टंप कुसल मेंडिस बोल्ड महीश थीक्षाना
9.2 आउट!! स्टंप कुसल मेंडिस बोल्ड महीश थीक्षाना| एक और विकेट का पतन हो गया| टीम इंडिया पूरी तरह से इस रन चेज़ में बिखरती हुई नज़र आ रही है| इस बार ऋषभ पंत महज़ 6 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| बढ़िया विकेट कीपिंग कुसल के द्वारा की गई है| थीक्षाना के खाते की ये पहली विकेट है| ऑफ़ स्पिन गेंद थी| आगे आकर पन्त ने उसे डिफेंड करना चाहा| बल्ले के आगे से घूम गई गेंद और उन्हें आधे रास्ते में छोड़ गई| इस बीच कीपर ने गेंद को लपका और फटाक से बेल्स उड़ा दी| 63/3 भारत| 63/3
66.67%
डॉट बॉल
33.33%
स्कोरिंग शॉट्स
9
बॉल पर बाउंड्री
श्रेयस अय्यर
8
7
2
0
114.28
एल बी डब्ल्यू बोल्ड दुनिथ वेलालागे
12.5 आउट!! एलबीडबल्यू!! भारत का दूसरा रिव्यु भी हुआ असफ़ल!! दुनिथ वेलालागे के हाथ लगी चौथी विकेट!! श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर सीधी रही और बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| ऐसे में बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 82/6 भारत| 82/6
71.43%
डॉट बॉल
28.57%
स्कोरिंग शॉट्स
3
बॉल पर बाउंड्री
अक्षर पटेल
2
7
0
0
28.57
बोल्ड दुनिथ वेलालागे
12.1 आउट!! क्लीन बोल्ड!! भारत की आधी टीम अब पवेलियन की तरफ लौट गई है!! दुनिथ वेलालागे के हाथ लगी तीसरी विकेट!! अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास किया | ऐसे में गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पिच को देखने लगे| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद जश्न मनाया| 73/5 भारत| 73/5
71.43%
डॉट बॉल
28.57%
स्कोरिंग शॉट्स
-
बॉल पर बाउंड्री
रियान पराग
15
13
2
0
115.38
बोल्ड जेफ़री वैन्डर्से
16 आउट!! क्लीन बोल्ड!! भारत को लगता हुआ सातवां झटका!! इस बार रियान पराग 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जेफ़री वैन्डर्से के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सोचा की टर्न होगी इस लिए लीव करने गए| लेकिन ऐसा हुआ नहीं और गेंद टप्पा खाकर सीधी रही और स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 100/7 भारत, जीत से 149 रन दूर| 100/7
38.46%
डॉट बॉल
61.54%
स्कोरिंग शॉट्स
6
बॉल पर बाउंड्री
शिवम दुबे
9
14
1
0
64.28
एल बी डब्ल्यू बोल्ड जेफ़री वैन्डर्से
17.3 आउट!! एलबीडबल्यू!! भारत को लगता हुआ आठवां झटका!! शिवम दुबे 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जेफ़री वैन्डर्से के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| हालाँकि बल्लेबाज़ रिव्यु लेना चाहते थे लेकिन उनके पास कोई रिव्यु बचा हुआ नहीं था| 101/8 भारत| 101/8
57.14%
डॉट बॉल
42.86%
स्कोरिंग शॉट्स
14
बॉल पर बाउंड्री
वॉशिंगटन सुंदर
30
25
2
3
120
कॉट जेफ़री वैन्डर्से बोल्ड महीश थीक्षाना
26 आउट!! कैच आउट!! श्रीलंका अब जीत से बस एक विकेट दूर है!! महीश थीक्षाना के हाथ लगी दूसरी विकेट!! वॉशिंगटन सुंदर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले के निचले भाग को लगकर हवा में ऊँची गई| ऐसे में फील्डर जेफ़री वैन्डर्से ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से आगे की ओर भागकर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पहली दफ़ा में गेंद हाथ में लगकर छिटक गई| फम्बल हुआ लेकिन फील्डर ने फिर दूसरी बार में कैच को पूरा कर लिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 138/9 भारत| 138/9
68%
डॉट बॉल
32%
स्कोरिंग शॉट्स
5
बॉल पर बाउंड्री
कुलदीप यादव
6
30
0
0
20
एल बी डब्ल्यू बोल्ड दुनिथ वेलालागे
26.1 आउट!! एलबीडबल्यू!! दुनिथ वेलालागे ने ये आखिरी विकेट लेकर अपना पंजा खोल लिया है| भारत को महज़ 138 रनों पर ऑल आउट कर दिया है और 110 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| कुलदीप यादव 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर सीधी रही और बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| भारतीय टीम के पास रिव्यु बचा नहीं था तो बल्लेबाज़ रिव्यु ले नहीं पाए| तभी श्रीलंका की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया| 138/10