Advertisement
Advertisement

श्रीलंका vs भारत, तीसरा एक-दिवसीय Commentary, Live Updates

श्रीलंका vs भारत, 2024 - एकदिवसीय Live Commentary

श्रीलंका vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
तीसरा एक-दिवसीय, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो , Aug 07, 2024
श्रीलंका श्रीलंका
248/7 (50.0)
भारत भारत
138 (26.1)
श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अविष्का फर्नांडो
    96(102)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    दुनिथ वेलालागे
इसी बीच विनिंग कप्तान चरिथ असलंका अपनी टीम के साथ विनिंग ट्रॉफी उठाते हुए दिखे हैं| तो प्यारे क्रिकेट फैन्स इस सीरीज से महज़ इतना ही अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात भारत की अगली सीरीज़ के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने बताया कि मैं बतौर कप्तान काफी ख़ुश हूँ और मेरी टीम ने काफी शानदार खेल दिखाया है| आगे असलंका ने कहा कि स्पिनर्स ने जिस तरह की गेंदबाज़ी की वो काबिले तारीफ बात है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम सब ने इस सीरीज़ को काफी इंजॉय किया है|
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हमने आज एक बार फिर से बल्लेबाज़ी में निराश किया है| आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि स्पिन हमारे लिए कोई दिक्कत पैदा करने वाली बात है| हाँ हमने परिस्थिति को ठीक तरह से नहीं पढ़ा| श्रेय सामने वाली टीम को भी देना चाहिए, जैसा मैंने पहले भी कहा था| उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला और वो जीत के हक़दार है| हमें कुछ नए चेहरों को मौका देना है| इस पूरी श्रृंखला के दौरान हमें काफी कुछ सीखने को मिला है जिसे हम सकारात्मक रूप में लेना चाहेंगे| ये चीज़ें होती है, सीरीज हार जाने से हमारा मनोबल नहीं टूटेगा| हमने पिछले कई सालों से अच्छा क्रिकेट खेला है, एक हार से हम अपने मनोबल को नीचे नहीं आने देंगे|
प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार दुनिथ वेलालागे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि सबसे पहले मैं अपने कोच और टीम के मेंबर्स को धन्यवाद करना चाहता हूँ जिन्होंने मेरा काफी समर्थन किया है| आगे वेलालागे ने कहा कि पिच से मुझे काफी मदद मिल रही थी जिसको देखते हुए मैंने सटीक लाइन और लेंथ पर ध्यान दिया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे बल्लेबाजों ने काफी अच्छा खेला और स्पिनर्स ने भी अपना काम किया है| मैं टीम का हिस्सा बनकर काफी ख़ुश हूँ|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अविष्का फर्नांडो को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| उन्होंने अपनी बात में ये भी कहा कि टीम के मध्य क्रम ने इस श्रृंखला में अच्छा काम किया जिसकी वजह से हम इस टफ विकेट पर सम्मानजनक स्कोर लगा पाए| जाते-जाते कह गए कि मैं अपने अगले मुकाबले में भी और अच्छा प्रदर्शन करने को देखूंगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हाँ अपना पहला वनडे मुकाबला खेल रहे रियान पराग ने पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और बाद में बल्ले से भी अच्छे दिखे लेकिन इस घूमती विकेट पर वो भी एक खराब जजमेंट की वजह से आउट हो गए| इस श्रृंखला में एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज़ स्पिनरों के सामने पूरी तरह से विफल होते हुए नज़र आये| रोहित और अक्षर पटेल को छोड़ दें तो बाकी के सभी बल्लेबाज़ यहाँ पर श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाजों के सामने जूझते हुए नज़र आये हैं| वहीँ इससे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने नई गेंद के साथ बेहतरीन बल्लेबाज़ी की थी| पहले विकेट के लिए उनकी तरफ से 89 और दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई जिसने मेजबानों को गेम में ऊपर रखा| हाँ अंतिम के ओवरों में भारत की तरफ से गेंदबाजी में बढ़िया कम बैक हुआ लेकिन मेरे अनुसार इस विकेट पर 249 रनों का लक्ष्य सच में काफी मुश्किल था|
जवाब में 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज़ी क्रम में सबने निराश किया| कप्तान रोहित शर्मा (35) ने आज एक बार फिर से अपने उसी अंदाज़ में खेला लेकिन उनके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज़ टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को जिंदा नहीं रख पाया| ऐसा काफी लम्बे समय के बाद हुआ है कि एक वनडे मुकाबले में टीम इंडिया पूरे पचास ओवरों तक नहीं खेल पाई और इतनी जल्दी ऑल आउट हो गई| वहीँ चेज़ मास्टर विराट कोहली (20) आज बल्लेबाज़ी में कुछ अच्छे लग रहे थे लेकिन एक बार फिर से वो फिरकी के जाल में फंस गए| जबकि भारतीय मध्य क्रम फिर से पूरी तरह से फ्लॉप रहा|
टॉस जीतकर आज एक बार फिर से श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| इस सीरीज में मुकाबला और सिक्का दोनों ही उन्हीं के पक्ष में जाता हुआ दिखा है| इस विकेट पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेज़बान टीम ने आविश्का फर्नान्डो (96), कुसल मेंडिस (59), पाथुम निसंका (45) और कमिंदु मेंडिस की 23 रनों की बहूमूल्य पारियों की बदौलत बोर्ड पर 248 रन लगाने में कामयाब हो पाई| इस बीच फर्नान्डो तीसरी बार नर्वस 90 का शिकार हुए|
श्रीलंका ने लम्बे समय बाद एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है| करीब 26 साल के बाद भारत को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात देने में सफल हो पाई है| मेजबानों ने 2-0 से इस श्रृंखला को जीत लिया है और ख़ुशी श्रीलंकाई खैमे में और मैदान पर पूरी तरह से छा गई है| गेंद और बल्ले दोनों से घरेलु टीम ने बेहतरीन काम किया जिसका नतीजा एक हसीन और यादगार पल के रूप में उन्हें मिला है|
26.1
W
दुनिथ वेलालागे To कुलदीप यादव OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! दुनिथ वेलालागे ने ये आखिरी विकेट लेकर अपना पंजा खोल लिया है| भारत को महज़ 138 रनों पर ऑल आउट कर दिया है और 110 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| कुलदीप यादव 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर सीधी रही और बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| भारतीय टीम के पास रिव्यु बचा नहीं था तो बल्लेबाज़ रिव्यु ले नहीं पाए| तभी श्रीलंका की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
मोहम्मद सिराज आखिरी बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 26 : 138/9
1 रन
  • 025.1
  • 125.2
  • 025.3
  • 025.4
  • 025.5
  • W 25.6
व. सुंदर
30 (25)
क. यादव
6 (29)
म. थीक्षाना
8-0-45-2
25.6
W
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर OUT!
आउट!! कैच आउट!! श्रीलंका अब जीत से बस एक विकेट दूर है!! महीश थीक्षाना के हाथ लगी दूसरी विकेट!! वॉशिंगटन सुंदर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले के निचले भाग को लगकर हवा में ऊँची गई| ऐसे में फील्डर जेफ़री वैन्डर्से ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से आगे की ओर भागकर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पहली दफ़ा में गेंद हाथ में लगकर छिटक गई| फम्बल हुआ लेकिन फील्डर ने फिर दूसरी बार में कैच को पूरा कर लिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 138/9 भारत|
25.5
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
प्ले एंड मिस!! कैच की अपील थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का सोचा लेकिन लिया नहीं| सही फैसला भी था| रिप्ले में देखने के बाद पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| बाहर की तरफ घूमती हुई गेंद पर बैक फुट से शॉट लगाने गए थे और बीट हो गए थे| बल्ले के नीचे से निकलते हुए कीपर के दस्तानों में गई थी गेंद|
25.4
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
स्विंग एंड मिस!! आगे से घूम गई गेंद| उसपर शॉट लगाने गए घुटना टिकाकर लेकिन टर्न और बाउंस से चकमा खा गए|
25.3
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
विकेट लाइन के बीच की गेंद| लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| बल्ले का आधा भाग लगकर पॉइंट फील्डर की तरफ गई| रन का मौका नहीं बना|
25.2
1
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
सिंगल!! पैड्स पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| कुलदीप ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप से एक रन बटोर लिया है|
25.1
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
पैड्स की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने उसी तरफ जाते हुए उसे फील्ड किया है|
ओवर की समाप्ति 25 : 137/8
1 रन
  • 024.1
  • 124.2
  • 024.3
  • 024.4
  • 024.5
  • 024.6
व. सुंदर
30 (21)
क. यादव
5 (27)
च. असलंका
3-1-2-0
24.6
0
चरिथ असलंका To वॉशिंगटन सुंदर
डॉट गेंद के साथ हुई है ओवर की समाप्ति| विकटों के बीच की गेंद को भली भाँती सम्मान दे दिया| अच्छा खेल रहे हैं दोनों बल्लेबाज़|
24.5
0
चरिथ असलंका To वॉशिंगटन सुंदर
ऑफ़ स्पिन गेंद!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
24.4
0
चरिथ असलंका To वॉशिंगटन सुंदर
इस बार आगे आकर सामने की तरफ शॉट लगाया| मिड ऑन फील्डर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाते हुए उसे रोका| बल्लेबाज़ को रन लेने से रोक दिया है|
24.3
0
चरिथ असलंका To वॉशिंगटन सुंदर
डॉट बॉल!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ है|
24.2
1
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
स्वीप शॉट लगाने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| टॉप एज लेकर लेग साइड पर नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| एक ही रन मिल पाया|
24.1
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
इस बार फ्लाईटेड गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 24 : 136/8
8 रन
  • 623.1
  • 123.2
  • 023.3
  • 023.4
  • 023.5
  • 123.6
क. यादव
4 (25)
व. सुंदर
30 (17)
म. थीक्षाना
7-0-44-1
23.6
1
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कुलदीप पूरी तरह से अपने साथी का साथ दे रहे हैं| ऑन साइड पर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया है| 136/8 भारत, लक्ष्य से अभी भी 113 रन दूर|
23.5
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
डॉट गेंद!! लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| गैप हासिल नहीं हो सका|
23.4
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
शार्प टर्न!! आगे से घूम गई गेंद और डिफेन्स को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
23.3
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खेलना चाहा| टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा छोड़ते हुए कीपर के दस्तानों में समा गई|
23.2
1
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
इस बार कवर्स के ऊपर से इनसाइड आउट खेला एक रन के लिए|
23.1
6
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
छक्का!!! लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से सुंदर ने लगाया अति सुंदर शॉट| अपने शेप को काफी होल्ड किया और बेहतरीन टाइमिंग की वजह से ये गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जाकर गिरी| सोच सही है इस बल्लेबाज़ के द्वारा|
ओवर की समाप्ति 23 : 128/8
0 रन
  • 022.1
  • 022.2
  • 022.3
  • 022.4
  • 022.5
  • 022.6
क. यादव
3 (21)
व. सुंदर
23 (15)
च. असलंका
2-1-1-0
22.6
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| टर्न से चकमा खा गए|
22.5
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
इस बार बैक फुट पर जाकर गेंद को लेग साइड पर मोड़ना चाहा लेकिन बीट हुए| काफी लो रही गेंद इस वजह से बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स से लगी| डाउन द लेग थी इस वजह से कोई नुक्सान नहीं हुआ|
22.4
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
डॉट गेंद!! ऑफ़ साइड पर हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| रन का मौका नहीं बन सका|
22.3
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर डिफेंड करना बेहतर समझा| रन नहीं आ सका|
22.2
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
एक बार फिर से लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्ले पर नहीं आई और पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
22.1
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
एलबीडबल्यू हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ और कीपर के तरफ़ से किया गया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं|
ओवर की समाप्ति 22 : 128/8
18 रन
  • 621.1
  • 021.2
  • 221.3
  • 621.4
  • 421.5
  • 021.6
व. सुंदर
23 (15)
क. यादव
3 (15)
ज. वैन्डर्से
5-0-34-2
21.6
0
जेफ़री वैन्डर्से To वॉशिंगटन सुंदर
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु असफल हो गया| इन साइड एज था जिसने बल्लेबाज़ को बचा लिया| विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद को बैक फुट से लेट कट शॉट खेलने गए लेकिन आर्म बॉल से चकमा खाए थे| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को टकराई जिसके बाद अपील हुई थी| रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले ने ये साफ़ कर दिया कि अंदरूनी किनारा लगा हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया|
21.5
4
जेफ़री वैन्डर्से To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!!! काउंटर अटैक सुंदर के द्वारा देखने को मिल रहा है| अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की है|
21.4
6
जेफ़री वैन्डर्से To वॉशिंगटन सुंदर
सिक्स!! बेहतरीन इनसाइड आउट शॉट ओवर कवर्स!!! हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| टर्न को पढ़कर शॉट लगाया है| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
21.3
2
जेफ़री वैन्डर्से To वॉशिंगटन सुंदर
दुग्गी!! चिप शॉट खेला कवर्स की तरफ| हवा में गई थी गेंद, गैप मिला जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
21.2
0
जेफ़री वैन्डर्से To वॉशिंगटन सुंदर
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
21.1
6
जेफ़री वैन्डर्से To वॉशिंगटन सुंदर
छक्का!!! सही सोच के साथ शॉट लगाया| मिड विकेट की तरफ इस गेंद को हीव कर दिया और गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया है|
ओवर की समाप्ति 21 : 110/8
1 रन
  • 120.1
  • 020.2
  • 020.3
  • 020.4
  • 020.5
  • 020.6
क. यादव
3 (15)
व. सुंदर
5 (9)
च. असलंका
1-0-1-0
20.6
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक अच्छी गेंद थी जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दिया है|
20.5
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
विकेट लाइन के बीच आई गेंद को बैक फुट से डिफेंड करने गए और उसे बीच बल्ले पर ले लिया|
20.4
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
एक और प्ले एंड मिस!! फिर से डिफेंड करने गए और टर्न से चकमा खा गए| बोल्ड होने से भी बचे कुलदीप|
20.3
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
डॉट बॉल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
20.2
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
20.1
1
चरिथ असलंका To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 20 : 109/8
2 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 019.4
  • 1 LB 19.5
  • 019.6
क. यादव
3 (10)
व. सुंदर
4 (8)
ज. वैन्डर्से
4-0-16-2
19.6
0
जेफ़री वैन्डर्से To कुलदीप यादव
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
19.5
lb
जेफ़री वैन्डर्से To वॉशिंगटन सुंदर
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और पैड्स को लगती हुई कीपर के ग्लव्स से टकराई और शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से एक रन लेग बाई के रूप में मिल गया|
19.4
0
जेफ़री वैन्डर्से To वॉशिंगटन सुंदर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से रोकना सही समझा| रन नहीं हुआ|
19.3
1
जेफ़री वैन्डर्से To कुलदीप यादव
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
19.2
0
जेफ़री वैन्डर्से To कुलदीप यादव
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
19.1
0
जेफ़री वैन्डर्से To कुलदीप यादव
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 19 : 107/8
5 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 418.6
व. सुंदर
4 (6)
क. यादव
2 (6)
म. थीक्षाना
6-0-36-1
18.6
4
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!! वॉशिंगटन सुंदर ने भी बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
18.5
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| गेंद टप्पा खाती हुई फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
18.4
1
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.3
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
18.2
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.1
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और थाई पैड्स को लगकर कीपर के पास गई| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 18 : 102/8
1 रन
  • 017.1
  • 017.2
  • W 17.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 017.6
व. सुंदर
0 (4)
क. यादव
1 (2)
ज. वैन्डर्से
3-0-15-2
17.6
0
जेफ़री वैन्डर्से To वॉशिंगटन सुंदर
प्ले एंड मिस!! शार्प टर्न हुई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करने के बाद शरीर से लगकर कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
17.5
1
जेफ़री वैन्डर्से To कुलदीप यादव
सिंगल!!, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाल लिया है|
17.4
0
जेफ़री वैन्डर्से To कुलदीप यादव
डॉट बॉल!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
कुलदीप यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
17.3
W
जेफ़री वैन्डर्से To शिवम दुबे OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! भारत को लगता हुआ आठवां झटका!! शिवम दुबे 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जेफ़री वैन्डर्से के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| हालाँकि बल्लेबाज़ रिव्यु लेना चाहते थे लेकिन उनके पास कोई रिव्यु बचा हुआ नहीं था| 101/8 भारत|
17.2
0
जेफ़री वैन्डर्से To शिवम दुबे
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
17.1
0
जेफ़री वैन्डर्से To शिवम दुबे
लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 101/7
1 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
व. सुंदर
0 (3)
श. दुबे
9 (11)
म. थीक्षाना
5-0-31-1
16.6
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
16.5
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.4
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
एक और डॉट गेंद!! डिफेंड करने गए लेकिन आगे से घूम गई बॉल| संपर्क नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है| दबाव पूरी तरह से बल्लेबाज़ के ऊपर है|
16.3
1
महीश थीक्षाना To शिवम दुबे
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| लेग साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
16.2
0
महीश थीक्षाना To शिवम दुबे
ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| फील्डर ने उसे चुस्ती के साथ फील्ड किया है|
16.1
0
महीश थीक्षाना To शिवम दुबे
डॉट बॉल!! विकेट लाइन की गेंद को बीच बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
वॉशिंगटन सुंदर अब क्रीज़ पर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 16 : 100/7
4 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • W 15.6
र. पराग
15 (13)
श. दुबे
8 (8)
ज. वैन्डर्से
2-0-14-1
15.6
W
जेफ़री वैन्डर्से To रियान पराग OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! भारत को लगता हुआ सातवां झटका!! इस बार रियान पराग 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जेफ़री वैन्डर्से के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सोचा की टर्न होगी इस लिए लीव करने गए| लेकिन ऐसा हुआ नहीं और गेंद टप्पा खाकर सीधी रही और स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 100/7 भारत, जीत से 149 रन दूर|
15.5
1
जेफ़री वैन्डर्से To शिवम दुबे
सिंगल!! हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर से दूर रह गई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले का टॉप एज लेती हुई थर्ड मैन की तरफ नो मेंस लैंड में जा गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
15.4
0
जेफ़री वैन्डर्से To शिवम दुबे
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
15.3
1
जेफ़री वैन्डर्से To रियान पराग
एक और रन निकालने में कामयाब हो गए बल्लेबाज़ यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
15.2
1
जेफ़री वैन्डर्से To शिवम दुबे
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
15.1
1
जेफ़री वैन्डर्से To रियान पराग
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया|
ड्रिंक्स ब्रेक!! दुनिथ वेलालागे, कभी बल्ले से तो कभी गेंद से ये खिलाड़ी लगातार टीम इंडिया को अपने प्रदर्शन से बैक फुट पर ढ़केले हुआ है| 249 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया 15 ओवरों में 96/6 है| क्रीज़ पर पराग और दुबे की जोड़ी टिकी हुई है और उनके ऊपर काफी बड़ी दिम्मेदारी होगी|
ओवर की समाप्ति 15 : 96/6
4 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 214.4
  • 014.5
  • 114.6
र. पराग
13 (10)
श. दुबे
6 (5)
द. वेलालागे
5-0-27-4
14.6
1
दुनिथ वेलालागे To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 15 के बाद 96/6 भारत|
14.5
0
दुनिथ वेलालागे To रियान पराग
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेलने का मन बनाया| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई कीपर के दस्तानों में गई, रन नहीं आया|
14.4
2
दुनिथ वेलालागे To रियान पराग
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर गेंद को पकड़ने भागे| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
14.3
0
दुनिथ वेलालागे To रियान पराग
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
14.2
0
दुनिथ वेलालागे To रियान पराग
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
14.1
1
दुनिथ वेलालागे To शिवम दुबे
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 92/6
10 रन
  • 413.1
  • 113.2
  • 413.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 013.6
र. पराग
10 (5)
श. दुबे
5 (4)
ज. वैन्डर्से
1-0-10-0
13.6
0
जेफ़री वैन्डर्से To रियान पराग
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
13.5
1
जेफ़री वैन्डर्से To शिवम दुबे
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.4
0
जेफ़री वैन्डर्से To शिवम दुबे
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.3
4
जेफ़री वैन्डर्से To शिवम दुबे
चौका!! इसी के साथ आज भारतीय पारी में ये पांचवें बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
13.2
1
जेफ़री वैन्डर्से To रियान पराग
सिंगल के साथ अब स्ट्राइक बदली है| बैकफुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
13.1
4
जेफ़री वैन्डर्से To रियान पराग
चौका!! लेग स्पिन थी लेकिन ऑफ़ स्टम्प के बाहर| उसका इंतेज़ार किया और कट शॉट खेला पॉइंट की तरफ| गैप में गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 82/6
9 रन
  • W 12.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 412.4
  • W 12.5
  • 012.6
श. दुबे
0 (1)
र. पराग
5 (2)
द. वेलालागे
4-0-23-4
12.6
0
दुनिथ वेलालागे To शिवम दुबे
प्ले एंड मिस!! डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन लाइन से चकमा खाए| कोई रन नहीं हुआ| 82/6 भारत|
अगले बल्लेबाज़ शिवम दुबे क्रीज़ पर आये हैं...
12.5
W
दुनिथ वेलालागे To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! भारत का दूसरा रिव्यु भी हुआ असफ़ल!! दुनिथ वेलालागे के हाथ लगी चौथी विकेट!! श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर सीधी रही और बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| ऐसे में बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 82/6 भारत|
12.4
4
दुनिथ वेलालागे To श्रेयस अय्यर
चौका!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की है|
12.3
1
दुनिथ वेलालागे To रियान पराग
गुड लेंथ से गेंद को टर्न कराया| बैकफुट से गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया, एक रन मिला|
12.2
4
दुनिथ वेलालागे To रियान पराग
चौका!!! इस पारी के चौथे बल्लेबाज़ जिन्होंने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है| विकेट लाइन की गेंद को पैडल स्वीप किया और फाइन लेग की तरफ से चौका बटोर लिया है|
अगले बल्लेबाज़ रियान पराग हैं...
12.1
W
दुनिथ वेलालागे To अक्षर पटेल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! भारत की आधी टीम अब पवेलियन की तरफ लौट गई है!! दुनिथ वेलालागे के हाथ लगी तीसरी विकेट!! अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से ऑफ साइड की ओर खेलने का प्रयास किया | ऐसे में गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पिच को देखने लगे| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद जश्न मनाया| 73/5 भारत|
ओवर की समाप्ति 12 : 73/4
1 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 011.6
श. अय्यर
4 (5)
अ. पटेल
2 (6)
म. थीक्षाना
4-0-30-1
11.6
0
महीश थीक्षाना To श्रेयस अय्यर
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
11.5
1
महीश थीक्षाना To अक्षर पटेल
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
11.4
0
महीश थीक्षाना To अक्षर पटेल
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
11.3
0
महीश थीक्षाना To अक्षर पटेल
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
11.2
0
महीश थीक्षाना To अक्षर पटेल
प्ले एंड मिस!! एक और बढ़िया टर्न| थोड़ी सी मिटटी भी ज़रूर उठी है| दूर से डिफेंड करने गए लेकिन बीट हुए और बाकी का काम कीपर ने किया है|
11.1
0
महीश थीक्षाना To अक्षर पटेल
ऑफ़ स्पिन गेंद!! अक्षर ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 11 : 72/4
5 रन
  • 010.1
  • 210.2
  • 210.3
  • 010.4
  • W 10.5
  • 110.6
अ. पटेल
1 (1)
श. अय्यर
4 (4)
द. वेलालागे
3-0-14-2
10.6
1
दुनिथ वेलालागे To अक्षर पटेल
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन बटोर लिया| 72/4 भारत| टीम को अब यहाँ से बड़ी साझेदारी की दरकार होगी|
अक्षर पटेल अगले बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
10.5
W
दुनिथ वेलालागे To विराट कोहली OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! भारत का रिव्यु हुआ असफ़ल!! ऐसे में विराट कोहली 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! दुनिथ वेलालागे के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में कोहली गेंद की टर्न के लिए खेले लेकिन सीधी रह गई इस वजह से बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद मिडिल और लेग स्टंप के बीच में लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 71/4 भारत|
10.4
0
दुनिथ वेलालागे To विराट कोहली
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
10.3
2
दुनिथ वेलालागे To विराट कोहली
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर ने आकर गेंद को फील्ड किया लेकिन बल्लेबाजों ने भागके 2 रन ले लिया|
10.2
2
दुनिथ वेलालागे To विराट कोहली
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
10.1
0
दुनिथ वेलालागे To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 10 ओवर के बाद 63/3 है भारत| फ़िलहाल क्रीज़ पर एक तरफ से विराट कोहली संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं जबकि उनका साथ ने श्रेयस अय्यर ने दिया है| हालाँकि भारत को शुभमन गिल, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के रूप में तीन बड़ा झटका लग गया है| ऐसे में विराट और श्रेयस अय्यर के ऊपर रन बनाने की अहम ज़िम्मेदारी होगी| वहीं श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका की कोशिश होगी कि इस पनपती हुई साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ा जाए|
ओवर की समाप्ति 10 : 67/3
4 रन
  • 09.1
  • W 9.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
श. अय्यर
4 (4)
व. कोहली
16 (13)
म. थीक्षाना
3-0-29-1
9.6
0
महीश थीक्षाना To श्रेयस अय्यर
विकटों के बीच तेज़ गति से डाली गई गेंद| श्रेयस अय्यर ने उसकी लाइन में आकर उसे शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला जहाँ उसे फील्ड किया गया| पॉवर प्ले हुआ समाप्त| 10 के बाद 67/3 भारत|
9.5
4
महीश थीक्षाना To श्रेयस अय्यर
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! इसी के साथ श्रेयस अय्यर ने भी बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.4
0
महीश थीक्षाना To श्रेयस अय्यर
एक और डॉट गेंद!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
9.3
0
महीश थीक्षाना To श्रेयस अय्यर
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
9.2
W
महीश थीक्षाना To ऋषभ पंत OUT!
आउट!! स्टंप कुसल मेंडिस बोल्ड महीश थीक्षाना| एक और विकेट का पतन हो गया| टीम इंडिया पूरी तरह से इस रन चेज़ में बिखरती हुई नज़र आ रही है| इस बार ऋषभ पंत महज़ 6 रन बनाकर वापिस लौटे हैं| बढ़िया विकेट कीपिंग कुसल के द्वारा की गई है| थीक्षाना के खाते की ये पहली विकेट है| ऑफ़ स्पिन गेंद थी| आगे आकर पन्त ने उसे डिफेंड करना चाहा| बल्ले के आगे से घूम गई गेंद और उन्हें आधे रास्ते में छोड़ गई| इस बीच कीपर ने गेंद को लपका और फटाक से बेल्स उड़ा दी| 63/3 भारत|
9.1
0
महीश थीक्षाना To ऋषभ पंत
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई एक अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 9 : 63/2
5 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 08.6
व. कोहली
16 (13)
ऋ. पंत
6 (7)
अ. फर्नान्डो
5-0-29-1
8.6
0
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
सिंगल का प्रयास लेकिन शॉर्ट फाइन लेग फील्डर थीक्षाना ने रन लेने से रोक दिया| डायरेक्ट हिट भी बल्लेबाज़ी एंड पर लगाई लेकिन विराट क्रीज़ के अंदर ही थे| फ्लिक शॉट शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेलते हुए रन भागना चाहते थे लेकिन पन्त ने रन लेने से मना किया जो सही फैसला भी था|
8.5
4
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
चौका!!! विराट कोहली स्पेशल| पैरों की गेंद को नहीं छोड़ता है ये बल्लेबाज़| कलाईयों का पूरा इस्तेमाल किया है| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला|
8.4
0
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
डॉट बॉल!! विकेट लाइन के बीच रखी गई गेंद| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
8.3
1
असिता फर्नान्डो To ऋषभ पंत
एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को ऋषभ पंत ने थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके|
8.2
0
असिता फर्नान्डो To ऋषभ पंत
इस बार रूम बनाकर ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
8.1
0
असिता फर्नान्डो To ऋषभ पंत
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| पॉइंट फील्डर ने उसे फील्ड किया है| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 8 : 58/2
5 रन
  • W 7.1
  • 47.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
व. कोहली
12 (10)
ऋ. पंत
5 (4)
द. वेलालागे
2-0-9-1
7.6
0
दुनिथ वेलालागे To विराट कोहली
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार विराट ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
7.5
1
दुनिथ वेलालागे To ऋषभ पंत
क्विक सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.4
0
दुनिथ वेलालागे To ऋषभ पंत
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर सीधे बल्ले से रोकना बेहतर समझा| रन नहीं मिल पाया|
7.3
0
दुनिथ वेलालागे To ऋषभ पंत
डॉट गेंद!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7.2
4
दुनिथ वेलालागे To ऋषभ पंत
चौका!! इसी के साथ ऋषभ पंत ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर गैप में शॉट खेला| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ऋषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
7.1
W
दुनिथ वेलालागे To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कुसल मेंडिस बोल्ड दुनिथ वेलालागे| बड़े विकेट का पतन हुआ है| इनफॉर्म बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 35 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| विकेट के पीछे कुसल मेंडिस का एक शार्प कैच देखने को मिला है| दुनिथ वेलालागे को मिली उनकी पहली सफलता| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद और वहीँ से घूमी| रोहित उसपर स्लॉग करने गए| बल्ले का आउट साइड एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से बढ़िया कैच पकड़ा गया| तारीफ यहाँ पर कीपर की भी करनी होगी| 53/2 भारत, लक्ष्य से 196 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 7 : 53/1
8 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 46.5
  • 46.6
व. कोहली
12 (9)
र. शर्मा
35 (19)
अ. फर्नान्डो
4-0-24-1
6.6
4
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
चौका!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति और भारत का 50 रन भी बोर्ड पर लग गया है| इस गेंद पर विराट ने क़दमों का इस्तेमाल किया| पिच तक आये और मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया| एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|
6.5
4
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
चौका!!! चीकी शॉट!! एक और बाउंड्री विराट के बल्ले से आती हुई| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
6.4
0
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| विराट कोहली ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| शॉर्ट कवर्स फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ| विराट बड़ी बारीकी के साथ गेंदों को सम्मान दे रहे हैं|
6.3
0
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
गुड लेंथ गेंद!! इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| रन का मौका नहीं बन सका|
6.2
0
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| ऐसा लगा कि स्विंग से चकमा खा गए विराट| बाकी का काम कीपर ने किया है|
6.1
0
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
पैड्स पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| इस शॉट के लिए फील्ड बराबर सेट करके रखी हुई है|
ओवर की समाप्ति 6 : 45/1
4 रन
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 05.6
र. शर्मा
35 (19)
व. कोहली
4 (3)
द. वेलालागे
1-0-4-0
5.6
0
दुनिथ वेलालागे To रोहित शर्मा
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 45/1 भारत|
5.5
0
दुनिथ वेलालागे To रोहित शर्मा
ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
5.4
4
दुनिथ वेलालागे To रोहित शर्मा
चौका! रूम दे बैठे गेंदबाज़ जिसका रोहित ने फायदा उठाया| अच्छा कट शॉट खेला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
5.3
0
दुनिथ वेलालागे To रोहित शर्मा
एक और डॉट गेंद!! इस गेंदबाज़ को टर्न मिल रही है यहाँ पर| लेग साइड पर शॉट लगाने गए रोहित लेकिन पैड्स पर खा बैठे|
5.2
0
दुनिथ वेलालागे To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
5.1
0
दुनिथ वेलालागे To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद| पड़ने के बाद थोड़ा सा घूमी और रोहित ने कट शॉट लगाना चाहा और बीट हुए|
दुनिथ वेलालागे को अब गेंद थमाई गई है...
ओवर की समाप्ति 5 : 41/1
6 रन
  • 24.1
  • 04.2
  • W 4.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 04.6
व. कोहली
4 (3)
र. शर्मा
31 (13)
अ. फर्नान्डो
3-0-16-1
4.6
0
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना सही समझा| रन नहीं आ सका|
4.5
4
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
चौका!! इसी के साथ विराट कोहली ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करना चाहा| ऐसे में विराट ने अपने बल्ले का मुँह जल्दी बंद कर दिया और बॉल टप्पा खाकर सीधी रही| जिसके बाद तो बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद पॉइंट फील्डर के ऊपर से निकल गई| थर्ड मैन बाउंड्री से फील्डर गेंद को पकड़ने भागे और अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा लेकिन अपने संतुलन को बरकरार नहीं रख सके और बॉल उनके हाथ से छिटककर सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
4.4
0
असिता फर्नान्डो To विराट कोहली
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और समझदारी के साथ डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
विराट कोहली बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
4.3
W
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! असिता फर्नान्डो ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई है| शुभमन गिल महज़ 6 रन बनाकर असिता फर्नान्डो का पहला शिकार बने हैं| गुड लेंथ गेंद थी विकेट लाइन पर| बल्लेबाज़ ने उसपर आगे आकर सामने की तरफ शॉट लगाना चाहा| गेंद की लाइन और गति से पूरी तरह से बीट हुए| बल्ला चलाया लेकिन गेंद से संपर्क नहीं हुआ और इनस्विंग होते हुए सीधा जाकर लेग स्टम्प को हिट कर गई गेंद और बूम| खुद से काफी निराश दिखे हैं गिल यहाँ पर| 37/1 भारत|
4.2
0
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| रन नहीं हुआ|
4.1
2
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
ओवर की समाप्ति 4 : 35/0
18 रन
  • 03.1
  • 63.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 43.5
  • 43.6
र. शर्मा
31 (13)
श. गिल
4 (11)
म. थीक्षाना
2-0-25-0
3.6
4
महीश थीक्षाना To रोहित शर्मा
एक और मिस फील्ड और रोहित के लिए हैट्रिक चौका आया है| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन चूक गए| जोर से स्लॉग करने गए थे और इन साइड एज लेकर उस तरफ गई थी गेंद| 4 के बाद 35/0 भारत|
3.5
4
महीश थीक्षाना To रोहित शर्मा
एक और चौका!  इस बार क्लीन एंड क्लियर!! लाजवाब ड्राइव रोहित के द्वारा, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे लॉन्ग ऑफ़ की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
3.4
4
महीश थीक्षाना To रोहित शर्मा
मिस फील्ड और चौका निकल गया| कवर ड्राइव किया था| फील्डर ने उसे रोकना चाहा| हाथ लगा उनका लेकिन शॉट काफी तेज़ था इस वजह से गेंद रुकी नहीं और सीमा रेखा के पार चली गई| उन्होंने उसको चेज़ भी किया लेकिन कोई फर्क पड़ा नहीं|
3.3
0
महीश थीक्षाना To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
3.2
6
महीश थीक्षाना To रोहित शर्मा
छक्का!!! इस रन चेज़ का पहला| 69 मीटर लम्बा, आज कल ये शॉट हिटमैन काफी खेल रहे हैं| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए पूरी तरह से झुककर स्वीप शॉट खेला और बॉल को फाइन लेग पर मौजूद दर्शको के बीच पहुंचा दिया छह रनों के लिए|
3.1
0
महीश थीक्षाना To रोहित शर्मा
डॉट गेंद!! मिस जज कर बैठे रोहित| उनको लगा कि लेग स्टम्प के बाहर निकल जायेगी लेकिन टर्न होकर पैड्स पर जा लगी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 17/0
5 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 22.4
  • 12.5
  • 12.6
र. शर्मा
13 (7)
श. गिल
4 (11)
अ. फर्नान्डो
2-0-10-0
2.6
1
असिता फर्नान्डो To रोहित शर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन के थोड़ा बाहर की लेंथ गेंद को रोहित ने रूम बनाकर मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर ने स्लाइड करते हुए उसे फील्ड किया लेकिन एक रन से नहीं रोक सके| 17/0 भारत|
2.5
1
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
इस बार शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| ऑन साइड पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
2.4
2
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
लीडिंग एज और गैप से दो रन मिल गया| हवा में थी गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर से दूर थी| इन स्विंगर गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए थे| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे इस वजह से एज लग गया| भाग्यशाली रहे कि गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
2.3
0
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ गिल ने उसे बैकफुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा| पॉइंट फील्डर की तरफ गई गेंद, रन का कोई मौका नहीं बन सका|
2.2
0
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! दूर से ही इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| कोई रन नहीं हो सका|
2.1
1
असिता फर्नान्डो To रोहित शर्मा
क्विक सिंगल रोहित के द्वारा!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट मिड विकेट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
7 रन
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 41.5
  • 11.6
र. शर्मा
11 (5)
श. गिल
1 (7)
म. थीक्षाना
1-0-7-0
1.6
1
महीश थीक्षाना To रोहित शर्मा
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 12/0 भारत|
1.5
4
महीश थीक्षाना To रोहित शर्मा
चौका! गैप मिल गया है इसका मतलब बाउंड्री भी मिल जायेगी| बढ़िया प्लेस मेंट रोहित के बल्ले से आता हुआ| कवर्स फील्डर को बड़े आराम से भेदा| गेंद सनसनाते हुए समा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.4
1
महीश थीक्षाना To शुभमन गिल
टैप एंड रन!! टर्न होकर अंदर आई गेंद| लेग साइड पर मोड़ा इस गेंद को जहाँ से भागकर एक रन बटोर लिया है|
1.3
0
महीश थीक्षाना To शुभमन गिल
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई सीम अप गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.2
0
महीश थीक्षाना To शुभमन गिल
डॉट बॉल!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
1.1
1
महीश थीक्षाना To रोहित शर्मा
सीम अप गेंद के साथ की है शुरुआत!! रोहित ने सामने की तरफ खेलना चाहा| इन साइड एज लेकर जूतों से टकराई और सामने की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
दूसरे छोर से गेंद लेकर महीश थीक्षाना आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 40.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
श. गिल
0 (4)
र. शर्मा
5 (2)
अ. फर्नान्डो
1-0-5-0
0.6
0
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा| 5/0 भारत|
0.5
0
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
डॉट गेंद!! कंधे का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेलना चाहा लेकिन गति और उछाल से चकमा खाए| बल्ले को मिस करने के बाद शरीर से जा टकराई ये गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
0.4
0
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
अच्छी गति के साथ लेंथ को हिट करते हुए असिता फर्नान्डो ने डाली ये गेंद| बल्लेबाज़ गिल ने इसे भी बड़े आराम से पंच कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड किया| रन नहीं हो सका|
0.3
0
असिता फर्नान्डो To शुभमन गिल
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा| इसी बीच फर्नान्डो ने आगे आकर गिल की तरफ घूरा है|
0.2
1
असिता फर्नान्डो To रोहित शर्मा
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.1
4
असिता फर्नान्डो To रोहित शर्मा
चौके के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! फुल गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया और फ्लिक किया उसे मिड विकेट की तरफ जहाँ से चार रन हासिल किया है|
मैच की जानकारी
  • स्थान आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो
  • मौसम साफ़
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अविष्का फर्नांडो
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज दुनिथ वेलालागे
  • अंपायर जोएल विलसन, रुचिरा पल्लीयागुरुगे, पॉल राईफल
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement