Advertisement
Advertisement

श्रीलंका vs भारत, तीसरा एक-दिवसीय Match Summary

श्रीलंका vs भारत, 2024 - एकदिवसीय Summary

श्रीलंका vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
तीसरा एक-दिवसीय, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो , Aug 07, 2024
श्रीलंका श्रीलंका
248/7 (50.0)
भारत भारत
138 (26.1)
श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अविष्का फर्नांडो
    96(102)
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    दुनिथ वेलालागे
श्रीलंका 248/7
Bat टॉप बैट्समैन
अविष्का फर्नांडो
अविष्का फर्नांडो
96 (102)
  • 9x4s
  • 2x6s
  • 94.11SR
कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस
59 (82)
  • 4x4s
  • 0x6s
  • 71.95SR
Bowl टॉप बॉलर्स
भारत 138/10
Bat टॉप बैट्समैन
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
35 (20)
  • 6x4s
  • 1x6s
  • 175SR
वॉशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर
30 (25)
  • 2x4s
  • 3x6s
  • 120SR
Bowl टॉप बॉलर्स
Advertisement
इसी बीच विनिंग कप्तान चरिथ असलंका अपनी टीम के साथ विनिंग ट्रॉफी उठाते हुए दिखे हैं| तो प्यारे क्रिकेट फैन्स इस सीरीज से महज़ इतना ही अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात भारत की अगली सीरीज़ के साथ| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने बताया कि मैं बतौर कप्तान काफी ख़ुश हूँ और मेरी टीम ने काफी शानदार खेल दिखाया है| आगे असलंका ने कहा कि स्पिनर्स ने जिस तरह की गेंदबाज़ी की वो काबिले तारीफ बात है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम सब ने इस सीरीज़ को काफी इंजॉय किया है|
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हमने आज एक बार फिर से बल्लेबाज़ी में निराश किया है| आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि स्पिन हमारे लिए कोई दिक्कत पैदा करने वाली बात है| हाँ हमने परिस्थिति को ठीक तरह से नहीं पढ़ा| श्रेय सामने वाली टीम को भी देना चाहिए, जैसा मैंने पहले भी कहा था| उन्होंने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला और वो जीत के हक़दार है| हमें कुछ नए चेहरों को मौका देना है| इस पूरी श्रृंखला के दौरान हमें काफी कुछ सीखने को मिला है जिसे हम सकारात्मक रूप में लेना चाहेंगे| ये चीज़ें होती है, सीरीज हार जाने से हमारा मनोबल नहीं टूटेगा| हमने पिछले कई सालों से अच्छा क्रिकेट खेला है, एक हार से हम अपने मनोबल को नीचे नहीं आने देंगे|
प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार दुनिथ वेलालागे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि सबसे पहले मैं अपने कोच और टीम के मेंबर्स को धन्यवाद करना चाहता हूँ जिन्होंने मेरा काफी समर्थन किया है| आगे वेलालागे ने कहा कि पिच से मुझे काफी मदद मिल रही थी जिसको देखते हुए मैंने सटीक लाइन और लेंथ पर ध्यान दिया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमारे बल्लेबाजों ने काफी अच्छा खेला और स्पिनर्स ने भी अपना काम किया है| मैं टीम का हिस्सा बनकर काफी ख़ुश हूँ|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अविष्का फर्नांडो को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश हूँ| उन्होंने अपनी बात में ये भी कहा कि टीम के मध्य क्रम ने इस श्रृंखला में अच्छा काम किया जिसकी वजह से हम इस टफ विकेट पर सम्मानजनक स्कोर लगा पाए| जाते-जाते कह गए कि मैं अपने अगले मुकाबले में भी और अच्छा प्रदर्शन करने को देखूंगा|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हाँ अपना पहला वनडे मुकाबला खेल रहे रियान पराग ने पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और बाद में बल्ले से भी अच्छे दिखे लेकिन इस घूमती विकेट पर वो भी एक खराब जजमेंट की वजह से आउट हो गए| इस श्रृंखला में एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाज़ स्पिनरों के सामने पूरी तरह से विफल होते हुए नज़र आये| रोहित और अक्षर पटेल को छोड़ दें तो बाकी के सभी बल्लेबाज़ यहाँ पर श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाजों के सामने जूझते हुए नज़र आये हैं| वहीँ इससे पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने नई गेंद के साथ बेहतरीन बल्लेबाज़ी की थी| पहले विकेट के लिए उनकी तरफ से 89 और दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई जिसने मेजबानों को गेम में ऊपर रखा| हाँ अंतिम के ओवरों में भारत की तरफ से गेंदबाजी में बढ़िया कम बैक हुआ लेकिन मेरे अनुसार इस विकेट पर 249 रनों का लक्ष्य सच में काफी मुश्किल था|
जवाब में 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज़ी क्रम में सबने निराश किया| कप्तान रोहित शर्मा (35) ने आज एक बार फिर से अपने उसी अंदाज़ में खेला लेकिन उनके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज़ टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों को जिंदा नहीं रख पाया| ऐसा काफी लम्बे समय के बाद हुआ है कि एक वनडे मुकाबले में टीम इंडिया पूरे पचास ओवरों तक नहीं खेल पाई और इतनी जल्दी ऑल आउट हो गई| वहीँ चेज़ मास्टर विराट कोहली (20) आज बल्लेबाज़ी में कुछ अच्छे लग रहे थे लेकिन एक बार फिर से वो फिरकी के जाल में फंस गए| जबकि भारतीय मध्य क्रम फिर से पूरी तरह से फ्लॉप रहा|
टॉस जीतकर आज एक बार फिर से श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला बिलकुल सही साबित हो गया| इस सीरीज में मुकाबला और सिक्का दोनों ही उन्हीं के पक्ष में जाता हुआ दिखा है| इस विकेट पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेज़बान टीम ने आविश्का फर्नान्डो (96), कुसल मेंडिस (59), पाथुम निसंका (45) और कमिंदु मेंडिस की 23 रनों की बहूमूल्य पारियों की बदौलत बोर्ड पर 248 रन लगाने में कामयाब हो पाई| इस बीच फर्नान्डो तीसरी बार नर्वस 90 का शिकार हुए|
श्रीलंका ने लम्बे समय बाद एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है| करीब 26 साल के बाद भारत को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात देने में सफल हो पाई है| मेजबानों ने 2-0 से इस श्रृंखला को जीत लिया है और ख़ुशी श्रीलंकाई खैमे में और मैदान पर पूरी तरह से छा गई है| गेंद और बल्ले दोनों से घरेलु टीम ने बेहतरीन काम किया जिसका नतीजा एक हसीन और यादगार पल के रूप में उन्हें मिला है|
26.1
W
दुनिथ वेलालागे To कुलदीप यादव OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! दुनिथ वेलालागे ने ये आखिरी विकेट लेकर अपना पंजा खोल लिया है| भारत को महज़ 138 रनों पर ऑल आउट कर दिया है और 110 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया है| कुलदीप यादव 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर सीधी रही और बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| भारतीय टीम के पास रिव्यु बचा नहीं था तो बल्लेबाज़ रिव्यु ले नहीं पाए| तभी श्रीलंका की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
मोहम्मद सिराज आखिरी बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
ओवर 26 : 138/9
1 रन
  • 025.1
  • 125.2
  • 025.3
  • 025.4
  • 025.5
  • W 25.6
व. सुंदर
30 (25)
क. यादव
6 (29)
म. थीक्षाना
8-0-45-2
25.6
W
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर OUT!
आउट!! कैच आउट!! श्रीलंका अब जीत से बस एक विकेट दूर है!! महीश थीक्षाना के हाथ लगी दूसरी विकेट!! वॉशिंगटन सुंदर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले के निचले भाग को लगकर हवा में ऊँची गई| ऐसे में फील्डर जेफ़री वैन्डर्से ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री से आगे की ओर भागकर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पहली दफ़ा में गेंद हाथ में लगकर छिटक गई| फम्बल हुआ लेकिन फील्डर ने फिर दूसरी बार में कैच को पूरा कर लिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 138/9 भारत|
25.5
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
प्ले एंड मिस!! कैच की अपील थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का सोचा लेकिन लिया नहीं| सही फैसला भी था| रिप्ले में देखने के बाद पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| बाहर की तरफ घूमती हुई गेंद पर बैक फुट से शॉट लगाने गए थे और बीट हो गए थे| बल्ले के नीचे से निकलते हुए कीपर के दस्तानों में गई थी गेंद|
25.4
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
स्विंग एंड मिस!! आगे से घूम गई गेंद| उसपर शॉट लगाने गए घुटना टिकाकर लेकिन टर्न और बाउंस से चकमा खा गए|
25.3
0
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
विकेट लाइन के बीच की गेंद| लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| बल्ले का आधा भाग लगकर पॉइंट फील्डर की तरफ गई| रन का मौका नहीं बना|
25.2
1
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
सिंगल!! पैड्स पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| कुलदीप ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप से एक रन बटोर लिया है|
25.1
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
पैड्स की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने उसी तरफ जाते हुए उसे फील्ड किया है|
ओवर 25 : 137/8
1 रन
  • 024.1
  • 124.2
  • 024.3
  • 024.4
  • 024.5
  • 024.6
व. सुंदर
30 (21)
क. यादव
5 (27)
च. असलंका
3-1-2-0
24.6
0
चरिथ असलंका To वॉशिंगटन सुंदर
डॉट गेंद के साथ हुई है ओवर की समाप्ति| विकटों के बीच की गेंद को भली भाँती सम्मान दे दिया| अच्छा खेल रहे हैं दोनों बल्लेबाज़|
24.5
0
चरिथ असलंका To वॉशिंगटन सुंदर
ऑफ़ स्पिन गेंद!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
24.4
0
चरिथ असलंका To वॉशिंगटन सुंदर
इस बार आगे आकर सामने की तरफ शॉट लगाया| मिड ऑन फील्डर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाते हुए उसे रोका| बल्लेबाज़ को रन लेने से रोक दिया है|
24.3
0
चरिथ असलंका To वॉशिंगटन सुंदर
डॉट बॉल!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ है|
24.2
1
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
स्वीप शॉट लगाने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| टॉप एज लेकर लेग साइड पर नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| एक ही रन मिल पाया|
24.1
0
चरिथ असलंका To कुलदीप यादव
इस बार फ्लाईटेड गेंद पर आखिरी समय तक जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर 24 : 136/8
8 रन
  • 623.1
  • 123.2
  • 023.3
  • 023.4
  • 023.5
  • 123.6
क. यादव
4 (25)
व. सुंदर
30 (17)
म. थीक्षाना
7-0-44-1
23.6
1
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कुलदीप पूरी तरह से अपने साथी का साथ दे रहे हैं| ऑन साइड पर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया है| 136/8 भारत, लक्ष्य से अभी भी 113 रन दूर|
23.5
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
डॉट गेंद!! लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| गैप हासिल नहीं हो सका|
23.4
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
शार्प टर्न!! आगे से घूम गई गेंद और डिफेन्स को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
23.3
0
महीश थीक्षाना To कुलदीप यादव
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खेलना चाहा| टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा छोड़ते हुए कीपर के दस्तानों में समा गई|
23.2
1
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
इस बार कवर्स के ऊपर से इनसाइड आउट खेला एक रन के लिए|
23.1
6
महीश थीक्षाना To वॉशिंगटन सुंदर
छक्का!!! लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से सुंदर ने लगाया अति सुंदर शॉट| अपने शेप को काफी होल्ड किया और बेहतरीन टाइमिंग की वजह से ये गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जाकर गिरी| सोच सही है इस बल्लेबाज़ के द्वारा|
26 OV
1 रन
म. थीक्षाना to क. यादव व. सुंदर
  • 025.1
  • 125.2
  • 025.3
  • 025.4
  • 025.5
  • W 25.6
25 OV
1 रन
च. असलंका to क. यादव व. सुंदर
  • 024.1
  • 124.2
  • 024.3
  • 024.4
  • 024.5
  • 024.6
24 OV
8 रन
म. थीक्षाना to व. सुंदर क. यादव
  • 623.1
  • 123.2
  • 023.3
  • 023.4
  • 023.5
  • 123.6
23 OV
0 रन
च. असलंका to क. यादव
  • 022.1
  • 022.2
  • 022.3
  • 022.4
  • 022.5
  • 022.6
22 OV
18 रन
ज. वैन्डर्से to व. सुंदर
  • 621.1
  • 021.2
  • 221.3
  • 621.4
  • 421.5
  • 021.6
21 OV
1 रन
च. असलंका to व. सुंदर क. यादव
  • 120.1
  • 020.2
  • 020.3
  • 020.4
  • 020.5
  • 020.6
20 OV
2 रन
ज. वैन्डर्से to क. यादव व. सुंदर
  • 019.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 019.4
  • 1 LB 19.5
  • 019.6
19 OV
5 रन
म. थीक्षाना to क. यादव व. सुंदर
  • 018.1
  • 018.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 418.6
18 OV
1 रन
ज. वैन्डर्से to श. दुबे क. यादव व. सुंदर
  • 017.1
  • 017.2
  • W 17.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 017.6
17 OV
1 रन
म. थीक्षाना to श. दुबे व. सुंदर
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
16 OV
4 रन
ज. वैन्डर्से to र. पराग श. दुबे
  • 115.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • W 15.6
15 OV
4 रन
द. वेलालागे to श. दुबे र. पराग
  • 114.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 214.4
  • 014.5
  • 114.6
14 OV
10 रन
ज. वैन्डर्से to र. पराग श. दुबे
  • 413.1
  • 113.2
  • 413.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 013.6
13 OV
9 रन
द. वेलालागे to अ. पटेल र. पराग श. अय्यर श. दुबे
  • W 12.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 412.4
  • W 12.5
  • 012.6
12 OV
1 रन
म. थीक्षाना to अ. पटेल श. अय्यर
  • 011.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 011.6
11 OV
5 रन
द. वेलालागे to व. कोहली अ. पटेल
  • 010.1
  • 210.2
  • 210.3
  • 010.4
  • W 10.5
  • 110.6
10 OV
4 रन
म. थीक्षाना to ऋ. पंत श. अय्यर
  • 09.1
  • W 9.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
9 OV
5 रन
अ. फर्नान्डो to ऋ. पंत व. कोहली
  • 08.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 08.6
8 OV
5 रन
द. वेलालागे to र. शर्मा ऋ. पंत व. कोहली
  • W 7.1
  • 47.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
7 OV
8 रन
अ. फर्नान्डो to व. कोहली
  • 06.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 46.5
  • 46.6
6 OV
4 रन
द. वेलालागे to र. शर्मा
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 05.6
5 OV
6 रन
अ. फर्नान्डो to श. गिल व. कोहली
  • 24.1
  • 04.2
  • W 4.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 04.6
4 OV
18 रन
म. थीक्षाना to र. शर्मा
  • 03.1
  • 63.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 43.5
  • 43.6
3 OV
5 रन
अ. फर्नान्डो to र. शर्मा श. गिल
  • 12.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 22.4
  • 12.5
  • 12.6
2 OV
7 रन
म. थीक्षाना to र. शर्मा श. गिल
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 41.5
  • 11.6
1 OV
5 रन
अ. फर्नान्डो to र. शर्मा श. गिल
  • 40.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
मैच की जानकारी
  • स्थान आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलम्बो
  • मौसम साफ़
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अविष्का फर्नांडो
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज दुनिथ वेलालागे
  • अंपायर जोएल विलसन, रुचिरा पल्लीयागुरुगे, पॉल राईफल
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement